फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद डकैती: बदमाशों को पता था कहां रखा है कैश, सिर्फ उसी पर हाथ डाला, पिस्टल को हाथ तक नहीं लगाया

Wed, 26 May 2021 11:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad robbery Robbery in property businessman house in Ghaziabad worth one crore rupees see photos
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
ट्रॉनिका सिटी की अंसल कॉलोनी में प्रॉपर्टी कारोबारी छोटे खां के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाश फुलप्रूफ योजना के तहत वारदात करने आए थे। बदमाशों का एक सूत्रीय कार्यक्रम कारोबारी के परिवार को दहशत में लाकर वारदात करने का था। घर में घुसे छह बदमाशों ने गन प्वाइंट पर कारोबारी के परिवार को एक कमरे में बंधक बना दिया। जिस बदमाश को परिवार की निगरानी में लगाया गया था, उसके साथी उसे डॉक्टर नाम से संबोधित कर रहे थे। साथ ही, यह भी कहा कि अगर कोई शोर मचाए तो गोली मार देना। मौत की दहशत के चलते परिवार के सभी लोग एक कोने में दुबककर बैठ गए और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


छोटे खां के मुताबिक बुधवार को वह और उनका भाई दफ्तर पर थे। जबकि घर में उनके बुजुर्ग पिता रहीमुद्दीन, पत्नी शबाना, बेटा यश, शुभान और बेटियां गुड़िया व इलमा के अलावा उनका भतीजा शाहरूख मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे तीन बाइक सवार छह बदमाश उनके घर पहुंचे और मेनगेट खुलावाया। जैसे ही भतीजे शाहरूख ने गेट खोला वैसे ही हथियारबंद दो बदमाशों ने उन दोनों को कब्जे में लेकर पूरे परिवार को तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर बंधक बना लिया। एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि बाकी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। एक बदमाश हथियार लेकर कमरे के बाहर खड़ा हो गया और उसके अन्य साथियों ने एक-एक कर तीनों मंजिल पर रखा घर का सारा सामान खंगाल डाला। घर में रखे 96 लाख रुपए के अलावा बदमाश महिलाओं के जेवर भी लूट कर ले गए। परिजनों का कहना है कि जो बदमाश उनकी निगरानी कर रहा था, उसके साथ ही उसे डॉक्टर कह कर संबोधित कर रहे थे।
Ghaziabad robbery Robbery in property businessman house in Ghaziabad worth one crore rupees see photos
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

इमरान नाम पुकारकर खुलवाया था गेट
पीड़ित परिवार के मुताबिक मकान के मेन गेट के बाद घर में एंट्री करने के लिए एक दूसरा दरवाजा भी है। बदमाश किसी तरह मेन गेट से अंदर आ गए लेकिन घर में घुसने के लिए दूसरा दरवाजा उनके लिए चुनौती था। इसके लिए बदमाशों ने कारोबारी छोटे खां के तहेरे भाई इमरान का नाम पुकारा। घर में मौजूद छोटे खां के भतीजे शाहरुख ने गेट खोलते हुए इमरान के गांव में होने की बात कही ही थी कि बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। पिस्टल की नोक पर बदमाश शाहरुख को कमरे में ले गए। जहां सभी परिजनों को बंधक बना दिया।

Ghaziabad robbery Robbery in property businessman house in Ghaziabad worth one crore rupees see photos
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

असली पिस्टल है, शोर मचाया तो जान से मार देंगे
बदमाशों की धमकी से कारोबारी का परिवार दहशत में आ गया था। बदमाशों ने परिवार के लोगों को पिस्टल दिखाते हुए कहा कि यह असली है। अगर शोर मचाया तो जान से मार दिए जाओगे। बदमाशों ने परिवार के लोगों से अलमारियों की चाबी मांगी। चाबी न होने का हवाला देने पर बदमाश मकान की तीनों मंजिलों पर टूट पड़े और अलमारियों के लॉक तोड़कर कैश और जेवर लूट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad robbery Robbery in property businessman house in Ghaziabad worth one crore rupees see photos
ghaziabad - फोटो : अमर उजाला।
बदमाशों को पहले से थी घर में मोटे कैश की सूचना
जिस तरीके से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उससे साफ जाहिर है कि उन्हें पहले से पता था कि घर में मोटा कैश रखा है। तीन मंजिला मकान के छह मुख्य कमरों में बदमाशों ने उसी कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें कैश रखा था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को ही कारोबारी के घर मोटा कैश आया था। इसके अलावा कारोबारी का किराएदार बुधवार को शामली में शादी समारोह में चला गया। इसी बीच डकैती का होना तमाम सवाल पैदा कर रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Ghaziabad robbery Robbery in property businessman house in Ghaziabad worth one crore rupees see photos
जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

दराज में रखी पिस्टल को छोड़ गए बदमाश
मकान के प्रथम तल पर ही कारोबारी छोटे खां की एक अलमारी है। उसमें उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी रखी हुई थी। बदमाशों ने अलमारी को खंगाल डाली, लेकिन पिस्टल को हाथ तक नहीं लगाया। डकैती के दौरान बदमाशों का यह व्यवहार भी पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही कोई गुरु मिलने का अंदेशा है।

घटना में कोई न कोई करीबी शामिल
घटना में किसी जानकार का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छोटे खां ने एक प्लॉट का सौदा कराया था। जिसकी रकम उनके घर में रखी हुई थी। इसके अलावा उनके किराएदार के घर में मोटी रकम रखे होने की जानकारी भी बदमाशों को थी। जिस तरीके से बदमाशों ने अलमारियों के लॉक तोड़कर कैश लूटा, उससे प्रतीत होता है कि बदमाश पूरी जानकारी के साथ आए थे। पुलिस का मानना है कि कैश के बारे में जानकारी कारोबारी के ही किसी खास व्यक्ति ने दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed