{"_id":"63993d6318c82f27520af94f","slug":"ghaziabad-road-accident-mother-had-said-that-she-will-return-in-two-days-you-left-forever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road Accident: मां ने कहा था दो दिन में लौट आऊंगी...मैं तो तुम्हारा इंतजार कर रहा था, तुम हमेशा के लिए छोड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: मां ने कहा था दो दिन में लौट आऊंगी...मैं तो तुम्हारा इंतजार कर रहा था, तुम हमेशा के लिए छोड़ गई
Wed, 14 Dec 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/खुर्जा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:35 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपती और तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में समा परवीन (38) और उनकी बेटी माहिरा (5) की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे वहाब (42) और उनकी बेटी कशिश(12) व आलिया (9) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं वहाब, कशिश और आलिया साइड में गिरे जिनके मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही शहीद नगर और बुलंदशहर से वहाब और समा परवीन के परिजन एमएमजी अस्पताल पहुंच गए।
Ghaziabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
वहाब और परवीन के दो बच्चे घर पर थे
वहाब और परवीन के पांच बच्चे हैं। इनमें से वह तीन बेटियों को साथ लेकर आए थे जबकि एक बेटा मोहम्मद कैफ और बेटी महजबीन को गांव में ही छोड़कर आए थे।
वहाब और परवीन के पांच बच्चे हैं। इनमें से वह तीन बेटियों को साथ लेकर आए थे जबकि एक बेटा मोहम्मद कैफ और बेटी महजबीन को गांव में ही छोड़कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
समा परवीन फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मां ने कहा था दो दिन में लौट आऊंगी...
मां.. तुम जब बहनों को साथ लेकर गई थी, तब कहा था कि दो दिन में लौट आऊंगी लेकिन तुम तो माहिरा के साथ हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चली गई। मैं तो तुम्हारा इंतजार कर रहा था लेकिन क्या पता था कि तुम अब कभी नहीं लौटोगी। हादसे में मृत समा के बड़े पुत्र कैफ के यह शब्द सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण भी बिलख उठे।

माहिरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में समा परवीन (34) और छोटी बेटी माहिरा (4) की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। गांव से बाइक और कार में सवार होकर परिवार के लोग गाजियाबाद की ओर रवाना हो गए। वहाब के बड़े बेटे मोहम्मद कैफ ने बताया कि उसके पिता की घर में ही परचून की दुकान है।