Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mussoorie tragic road accident occurred on Highway 9 within Wave City

शादी से पहले मातम: एनएच-9 पर अनियंत्रित ट्रक बना काल, बाइक सवार चार को रौंदा, पत्नी और नौ माह के मासूम की मौत

Mon, 16 Nov 2026 04:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

गाजियाबाद में हाईवे-9 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसके 9 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हुए इस हादसे में पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Mussoorie tragic road accident occurred on Highway 9 within Wave City
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाइवे-9 पर सुंदरदीप कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला और उनके 9 महीने के दूधमुंहे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतका के पति और दूसरा मासूम बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गए।दोनों का अस्पताल में चल रहा है इलाज।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिखैड़ा निवासी असलम (33) पुत्र अली हसन अपनी पत्नी गुलशन (32), 9 माह के बेटे अरसलान और दूसरे बेटे रियान (4) को लेकर 14 नवंबर दोपहर ढाई बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक से कनौजा मुरादनगर में अपनी पत्नी के मौसेरे भाई इसरार की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वे व परिवार एनएच नौ पर हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले हाइवे पर सुंदरदीप कॉलेज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार महिंद्रा कैंटर के चालक ने लापरवाही और तेजी से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर पीछे बैठी गुलशन और 9 महीने का बच्चा अरसलान सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, दूसरा बेटा रियान का बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और चालक असलम भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई इसरार पुत्र इकबाल निवासी ग्राम सिखैड़ा पिलखुआ हापुड़ की शिकायत के आधार पर वेव सिटी थाने में बीएनएस की धारा 281, 106(1), 125(बी), और 324(4) में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इसरार ने बताया कि मृतका गुलशन व मासूम अरसलान को मेडिकल परिक्षण होने के बाद गांव सिखैड़ा के कब्रिस्तान में दफनाया गया है, वहीं, रियान की बांई टांग जो घुटने के पास से कट गई थी, उसे भी कब्रिस्तान में दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed