प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की आखिरी बात उनके पार्टनर कौशल सोनी से मंगलवार दोपहर 2:50 बजे हुई थी। कौशल ने बताया कि संजय ने कहा था कि कहीं बैठा हूं कुछ देर में बात करता हूं। इसके बाद उन्होंने दोपहर 3:28 बजे कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा।
करीब चार बजे तक मोबाइल बंद रहा। परिवार के लोग भी लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन संपर्क नहीं हुआ। शाम करीब 5:30 बजे के बाद मोबाइल ऑन हुआ और घंटी जाने लगी लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद उन्होंने व परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
2 of 10
गाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कौशल ने बताया कि संजय यादव आईफोन चलाते थे। उन्होंने आईफोन आईडी के जरिये उनकी लोकेशन निकाली तो करीब सात बजे तक उनकी लोकेशन हरसांव के आसपास की आई। वह और संजय यादव के यहां किराये पर रहने वाले शारिक एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ हरसांव व गोविंदपुरम इलाके में 11 बजे तक घूमते रहे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
3 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने संजय के साले पंकज से बात की और 112 पर सूचना दी। नासिरपुर चौकी पर पहुंचे और तहरीर लिख रहे थे लेकिन इसी बीच दादरी पुलिस से एक पुलिसकर्मी ने आकर सूचना दी कि संजय यादव की कार जलती हुई मिली है जिसमें संजय का शव भी मिला है। संजय की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
4 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
छह भाइयों में सबसे छोटे थे संजय
कौशल ने बताया कि वह संजय यादव के साथ बिल्डिंग बनाने का काम करते थे। संजय के एक भाई महेंद्र यादव पंचवटी में रहते हैं। ये छह भाई हैं। तीन की मौत हो चुकी है। कौशल ने बताया कि संजय नेहरूनगर तृतीय में पत्नी प्रिया, बेटे आदी (16) और बेटी गुन्नू (18) के साथ रहते थे। वह रोजाना करीब 12 बजे घर से साइट के लिए निकलते थे और शाम को करीब पांच से छह बजे तक घर आ जाते थे।
5 of 10
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटे ने कहा- पापा को नहीं आता था मोबाइल ऑफ करना
कौशल ने बताया कि संजय के बेटे आदी ने बताया पापा को आईफोन बंद करना नहीं आता था। इससे साफ है कि आरोपियों ने ही संजय का मोबाइल लेकर ऑफ किया था और वारदात की जिससे परिजन या कोई परिचित कॉल करके संपर्क न कर सकें या लोकेशन ट्रेस न हो।