फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: जिसने थाने से छुड़ाया, 15 दिन बाद उसी का किया कत्ल, अब बोला-कोई कमी नहीं, पुलिस को भी देख लूंगा

Sat, 28 Aug 2021 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Aug 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad property dealer murder accused audio goes viral after that area residence reach police station says arrest us
प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी की धमकी के बाद गिरफ्तारी के लिए पहुंचे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के नासिरपुर गांव में मंगलवार (24 अगस्त) रात गोली लगने से घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र ने 12 घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव पैदा हो गया। वारदात को अंजाम देने वाले जगमाल और उसके दोनों बेटे फरार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले किसी से विवाद होने के बाद पुलिस जगमाल के बेटे मोहित को पकड़कर ले गई थी। देवेंद्र ही उसे छुड़ाकर घर लाए थे। मोहित, उसके पिता व भाई ने उनकी हत्या कर दी।



अब उसी हत्यारोपी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें उसने खुली धमकी दी है कि जो बोलेगा उसे मारेंगे। आरोपी ने इस ऑडियो में यह भी बोला है कि- मेरे पास पैसे की कमी नहीं है, पुलिस को भी देख लूंगा। इसके बाद से ही गुस्साए परिजन और मोहल्ले के लोग एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि- या तो पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करे, अगर नहीं कर सकती तो पुलिस तो हमें ही गिरफ्तार कर ले। कम से कम जेल में सुरक्षित तो रहेंगे। नारिसपुर के लोग बैनर-तख्ती लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे हैं।

Ghaziabad property dealer murder accused audio goes viral after that area residence reach police station says arrest us
गिरफ्तारी देने के लिए पहुंचीं स्थानीय महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
नासिरपुर निवासी देवेंद्र (48) प्रॉपर्टी व ट्रेवल्स का कारोबार करते थे। मंगलवार (24 अगस्त) रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर के बाहर पड़ोस के ही रवि, टीटू और सुमित के साथ लूडो खेल रहे थे। उसी दौरान मोहल्ले का ही झोलाछाप जगमाल अपने बेटों मोहित व हिमांशु के साथ पहुंचा। उसने देवेंद्र से कहा कि उनका छोटा भाई वीरपाल उर्फ वीरू आंख दिखाता है।

Ghaziabad property dealer murder accused audio goes viral after that area residence reach police station says arrest us
थाने के बाहर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

देवेंद्र ने कहा कि आंख वीरू दिखाता है तो वह उससे जाकर बात करे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बात से तैश में आकर जगमाल ने तमंचे से देवेंद्र के सिर में गोली मार दी और बेटों समेत फरार हो गया। परिजनों ने देवेंद्र को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad property dealer murder accused audio goes viral after that area residence reach police station says arrest us
गिरफ्तारी देने पहुंचे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

गांव में फैला तनाव, परिजनों का हंगामा
देवेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए जैसे-तैसे उन्हें शांत किया और फिर शव मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को हिंडन श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad property dealer murder accused audio goes viral after that area residence reach police station says arrest us
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
देवेंद्र के भाई वीरपाल उर्फ वीरू की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने मंगलवार रात जगमाल और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। देवेंद्र की मौत के बाद मुकदमा हत्या में बदल दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस शनिवार तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed