फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों की तत्परता ने बचाई दर्जनों जानें

Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM IST
सार

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, आसपास की अन्य फैक्टरियों में आग लगने से पहले ही काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad paint factory fire fire brigade personnel swiftness stop fire in initial stage else many factories had catch fire
fire in paint factory - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के साहिबाबाद लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित जनता पेंट मार्ट के नाम से एक फैक्टरी में गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान काम कर रहे 12 कर्मचारियों को समय रहते फैक्टरी से बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। समय से आग पर काबू नहीं होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में जनता पेंट मार्ट के नाम से पेंट और वार्निश बनाने की सतनाम सिंह की फैक्टरी है। गुरुवार को फैक्टरी में काम चल रहा था। इस दौरान करीब एक दर्जन कर्मचारी मौजूद थे। शाम चार बजे फैक्टरी में आग लग गई।

Ghaziabad paint factory fire fire brigade personnel swiftness stop fire in initial stage else many factories had catch fire
fire in paint factory - फोटो : अमर उजाला

पेंट और केमिकल के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना पाकर सीएफओ सुनील सिंह, एफएसओ साहिबाबाद योगेंद्र प्रसाद वैशाली, साहिबाबाद और कोतवाली की करीब छह गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे।

Ghaziabad paint factory fire fire brigade personnel swiftness stop fire in initial stage else many factories had catch fire
fire in paint factory - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी को तीनों ओर से घेर कर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी का शेड नीचे गिर गया। साथ ही बगल में स्थित आरजे मेटल फेर्मिंग नामक फैक्टरी को भी कुछ नुकसान हुआ है। पानी की दो टंकी जल गई। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad paint factory fire fire brigade personnel swiftness stop fire in initial stage else many factories had catch fire
fire in paint factory - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षित रहे कर्मचारी, ड्रम फटते तो होता बड़ा हादसा
 आग लगने के दौरान फैक्टरी में करीब एक दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे। आग फैक्टरी में अंदर की ओर लगी थी। धुआं निकलता देखकर कर्मचारी सहम गए। आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी भी डर गए। आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही मेनगेट के पास आग नहीं लगी थी। जहां आग लगी थी वहां पर केमिकल से भरे ड्रम रखे थे। उद्यमियों और दमकल कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए सभी की मदद से फैक्टरी से कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद केमिकल से भरे ड्रमों को बाहर निकाला गया। यदि आग केमिकल के ड्रमों तक पहुंची तो वह तेज धमाके के साथ फटते और अन्य फैक्टरियों को भी चपेट में ले लेते। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
Ghaziabad paint factory fire fire brigade personnel swiftness stop fire in initial stage else many factories had catch fire
fire in paint factory - फोटो : अमर उजाला

नहीं थे पर्याप्त संसाधन
सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि फैक्टरी में पेंट और केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे। लेकिन फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जिससे आग लगने के दौरान काबू करने का प्रयास किया जा सके। संसाधन होते तो आग पर और जल्दी काबू पाया जा सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed