फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लीज छोड़ दो: मोहिद ने मुंह और तोहिद ने दबाया गला...मां ने पकड़े गुलफ्सा के हाथ-पैर, दिल दहलाने वाला खुलासा

Sun, 06 Nov 2022 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Nov 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Brother Mohid slit his mouth, Tohid slit his throat Mother caught Gulfsa hands and feet
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में प्रेमी के दूसरी जाति के होने के चलते भाई तोहिद और मोहिद ने मां के साथ मिलकर बहन गुलफ्सा की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में दोनों भाइयों ने यह बात कुबूल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी आरोपी मां शमशीदा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बुधवार को कैला भट्ठा के इस्लाम नगर में तोहिद और मोहिद ने मां शमशीदा के साथ मिलकर बहन गुलफ्सा की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलफ्सा की मौत का कारण गला दबाने की वजह से सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद तोहिद और मोहिद ने पुलिस को बताया कि उन्हें बहन गुलफ्सा और समीर के बारे में पता चला तो उन्होंने गुलफ्सा को समझाया कि समीर दूसरी जाति (नाई) का है और वह लोग दूसरी जाति (कुम्हार) हैं, ऐसे में उनका निकाह नहीं हो सकता।
Ghaziabad Murder Brother Mohid slit his mouth, Tohid slit his throat Mother caught Gulfsa hands and feet
मृतक गुलफ्सा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उनके प्रेम विवाह करने का उन्हें पता चला तो उन्होंने गुलफ्सा को बुधवार रात फिर से समझाया। इसके बाद भी वह नहीं मानी तो उन्होंने तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

 
Ghaziabad Murder Brother Mohid slit his mouth, Tohid slit his throat Mother caught Gulfsa hands and feet
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मोहिद ने मुंह, तोहिद ने गला दबाया
बृहस्पतिवार को घर में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। जहां तोहिद और मोहिद गुलफ्सा के शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी करते मिले। प्रेमी समीर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Brother Mohid slit his mouth, Tohid slit his throat Mother caught Gulfsa hands and feet
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में तोहिद और मोहिद ने तकिये से मुंह दबाकर गुलफ्सा की हत्या करने की बात कही। जबकि, मां शमशीदा ने गुलफ्सा के हाथ पैर पकड़े थे। सीओ प्रथम अंशु जैन ने बताया कि शमशीदा की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Brother Mohid slit his mouth, Tohid slit his throat Mother caught Gulfsa hands and feet
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों भाई हैं ठेकेदार, समीर करता है नौकरी
तोहिद और मोहिद ने पुलिस को बताया कि वह ठेकेदार हैं। समीर एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। ऐसे में उनका कोई मेल नहीं था। गुलफ्सा और समीर के बारे में उन्हें जब पता चला तो उन्होंने उससे काफी समझाया कि उनकी समाज में बदनामी हो रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed