फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबादः पत्नी की हत्या के बाद पति देवजीत ने पेपर कटर से काटा था हाथ, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज

Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife try to commit suicide now in hospital magistrate record statement
- फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर पांच में पत्नी पूजा (35) की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद की नस काटने वाले आरोपी पति देवजीत की हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो उसका ऑपरेशन किया गया है। उसके दोनों पैर काम कर रहे हैं। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी के बयान लिए गए। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 

Ghaziabad husband killed wife try to commit suicide now in hospital magistrate record statement
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

वैशाली सेक्टर चार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती आरोपी देवजीत का सोमवार को ऑपरेशन किया गया। आरोपी के बाएं हाथ की कलाई के पास काफी ज्यादा घाव है। डॉक्टरों का कहना है कि देवजीत की हालत स्थित है। पेपर कटर से आरोपी ने कलाई की नस काटी थी। मंगलवार दोपहर को पूजा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद मायके वाले शव को दिल्ली करोलबाग स्थित घर ले गए।

Ghaziabad husband killed wife try to commit suicide now in hospital magistrate record statement
हाथ की नस काटने के बाद लोअर की जेब में हाथ डालकर अपार्टमेंट से बाहर जाता देवजीत - फोटो : अमर उजाला

मृतक के भाई विकास सचदेवा ने आरोपी देवजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने रिपोर्ट में कर्ज के चलते ऐसे करने की आशंका जताई है। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कहीं न कहीं आरोपी ने कर्ज होने पर ऐसा कदम उठाया है। लेकिन कर्ज किसका और कितना है, इसकी जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिल सकी है। देर शाम आरोपी के परिजन भी असम से यहां पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife try to commit suicide now in hospital magistrate record statement
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर की आत्महत्या की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की हालत स्थिर होने के कारण पुलिस ने सोमवार रात को बयान लिए थे। जिसमें उसने घटना करना कबूल किया था। इस पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने का निर्णय लिया था। मजिस्ट्रेट ने मंगलवार शाम को आरोपी के बयान दर्ज किए। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि आरोपी के मजिस्ट्रेट ने बयान लिए हैं। बयान की कॉपी अभी पुलिस को नहीं प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया कर्ज में ऐसा करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife try to commit suicide now in hospital magistrate record statement
अपार्टमेंट जहां रहते थे दंपती - फोटो : अमर उजाला

क्या है मामला
वैशाली सेक्टर पांच में सोमवार को देवजीत ने पत्नी पूजा की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की हाथ की नस काट ली थी। इसके बाद घर से बाहर निकलकर पड़ोस में स्थित एक खाली प्लॉट में पहुंच गया। जहां पर वह बेहोश होकर गिर गया। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घर में देखा तो पत्नी पूजा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। मौके से पुलिस को बोर्ड पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें उसने पूरी घटना का जिम्मेदार खुद को बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed