फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन में बेटे को छोड़ा नानी के घर फिर वैलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या, लिखा- 15 दिनों में की कई गलतियां, इसके लिए...

Tue, 16 Feb 2021 10:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife before that left son at in laws house writes note on white board the story will left you teary eyed
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर चार स्थित जिस फ्लैट के कमरे में देवजीत ने पत्नी की हत्या की, वहां पर पूजा ने ऑनलाइन कक्षा के दौरान पढ़ाने के लिए व्हाइट बोर्ड लगाया था। पुलिस को इसी पर देवजीत द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला है। जानिए जिस प्यार को देवजीत 13 साल पहले अपनी जिंदगी में लाए थे उसे कैसे अपने ही हाथों से वैलेंटाइन डे के दिन उजाड़ दिया। घटना के उस पूरे दिन क्या-क्या हुआ और उस दहला देने वाले सुसाइड नोट में देवजीत ने क्या-क्या लिखा.....

Ghaziabad husband killed wife before that left son at in laws house writes note on white board the story will left you teary eyed
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सुसाइड नोट मेें लिखीं दिल दहला देने वाली बातें
व्हाइट बोर्ड पर सुसाइड नोट लिखा था। देवजीत ने लिखा है कि बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बिना किसी दबाव के यह कृत्य कर रहा हूं। इसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं। इसके लिए सिर्फ मुझे ही दोषी माना जाए। इसके साथ ही लिखा है कि मेरी पत्नी ने कई बार मुझे रोकने की कोशिश की, मगर मैं पिछले करीब 15 दिनों से गलतियों पर गलतियां करता गया। इसका मुझे अहसास भी नहीं हुआ। मैंने सभी को अंधकार में रखा। किसी को नहीं पता था। यह सब मेरी ही मूर्खता है। मेरे बच्चे का ख्याल रखना। मेरी पत्नी का इसमें कोई कसूर नहीं है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में ऊपर 14 फरवरी पूजा, रात 11:35 बजे और 15 फरवरी देव, सुबह पांच बजे लिखा है।

Ghaziabad husband killed wife before that left son at in laws house writes note on white board the story will left you teary eyed
husband killed wife in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को है ये अंदेशा
पुलिस को अंदेशा है कि उसने लिखा है कि रात 11:35 बजे पूजा की हत्या की है। सुबह पांच बजे उसने आत्महत्या की कोशिश की है। वहीं, सुसाइड नोट और सीसीटीवी फुटेज के समय में काफी अंतर है। सुसाइड नोट के अनुसार देवजीत ने सुबह पांच बजे आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन फुटेज में वह सुबह 9:10 बजे फ्लैट से निकलता दिख रहा है। पुलिस मान रही है कि कलाई की नस कटी होने के चार घंटे तक कोई बैठा नहीं रह सकता है। इससे पता चल रहा है कि उसने सुबह पांच बजे के बजाय नौ बजे के आसपास नस काटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife before that left son at in laws house writes note on white board the story will left you teary eyed
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर की आत्महत्या की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

सोते समय दबा दिया गला
दोपहर करीब तीन बजे कौशांबी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर देवजीत का बयान रिकार्ड किया। बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने बताया है कि देवजीत ने रविवार रात में ही सोते समय पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर पर ही रहा। सोमवार सुबह अपनी कलाई की नस काटी है। फिलहाल देवजीत की हालत चिंताजनक होने के चलते पुलिस उससे इस कृत्य के पीछे के कारणों का पता नहीं कर सकी है। दिल्ली निवासी पूजा के मायके वाले मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि असम निवासी देवजीत के परिजन भी जानकारी मिलने पर यहां के लिए रवाना हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife before that left son at in laws house writes note on white board the story will left you teary eyed
अपार्टमेंट जहां रहते थे दंपती - फोटो : अमर उजाला

बेटे को नानी के घर छोड़ आए थे 
पुलिस की जांच सामने आया कि देवजीत रविवार को पूजा और रेहान के साथ ईस्ट पार्क रोड करोलबाग दिल्ली स्थित अपने ससुराल गया था। वहां पर रेहान को छोड़कर रात करीब 9.54 बजे पूजा के साथ लौटा था। दोनों शांतिपूर्ण तरीके से घर आए थे। ससुराल वालों ने भी किसी तरह के विवाद का पुलिस से कोई जिक्र नहीं किया है। वह अक्सर बच्चे को नानी के यहां छोड़ आया करते थे। रात में अचानक हुई इस घटना से आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले ही वारदात को अंजाम देने की साजिश रची होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed