फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद : सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 3000 जोड़े, एक ही पंडाल के नीचे पंडित और मौलवी दोनों

Thu, 24 Nov 2022 04:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 24 Nov 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad: 3000 couples will tie the knot in mass marriage ceremony
गाजियाबाद : सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला

कमला नेहरूनगर मैदान में गुरुवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी धर्मों के 3000 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। समारोह में काफी संख्या में भीड़ एकत्र हुई। नजारा कुछ ऐसा था कि एक ही पंडाल के नीचे पंडितों ने मंत्रोच्चार किया तो मौलवियों ने निकाह पढ़वाया। यहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और बौद्ध धर्म के युवक-युवतियों की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हुई।

Ghaziabad: 3000 couples will tie the knot in mass marriage ceremony
गाजियाबाद में हुआ सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 30 हजार लोग शामिल हुए। सभी लोगों के लिए खाने पीने का इंतजाम किया गया था। यह पूरा कार्यक्रम श्रम विभाग की ओर से था। श्रम विभाग में जिन लोगों ने पंजीयन करा रखा था, उन लोगों को इस समारोह में शादी के बंधन में बांधने के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल किया गया। योगी सरकार पहले ही इस तरह के कार्यक्रमों के अयोजन की घोषणा कर चुकी है।

Ghaziabad: 3000 couples will tie the knot in mass marriage ceremony
गाजियाबाद में हुआ सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में रहने वाले श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके और उनके परिवार की स्थिति को बहतर बनाने की सरकार तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में अब 12 फरवरी को लखनऊ मंडल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। श्रम विभाग पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad: 3000 couples will tie the knot in mass marriage ceremony
गाजियाबाद में हुआ सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला

श्रम एंव सेवायोजन मंत्री अनिल ने कहा कि  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बच्चे के पैदा होने से लेकर उसके पूरे जीवन भर के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी की जड़ अशिक्षा है, इसलिए नवोदय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है, ताकि इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed