फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंग 786: कारोबारी को रंगदारी की तीसरी चिट्ठी भेजी, लिखा- पुलिस के चक्कर में मत पड़ना, हम जहां बताएं, वहां 25 लाख...

Wed, 19 May 2021 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 May 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Gang 786 of Delhi sent third letter of extortion to businessman Bring 25 lakh to the place we tell in ghaziabad
गैंग 786 ने व्यापारी को भेजी तीसरी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अजमेरी गेट मार्केट में मोटर पंप का कारोबार करने वाले गाजियाबाद जिले के विजयनगर क्षेत्र निवासी हरकेश लूथरा को एक और धमकी भरी चिट्ठी मिली है। शादी के कार्ड में पूर्व में भेजी गई दो चिट्ठियों में दिल्ली के गैंग 786 ने कारोबारी को दिल्ली से कारोबार न समेटने पर बेटे समेत हत्या की धमकी दी थी, लेकिन सोमवार देरशाम शादी के कार्ड में भेजी चिट्ठी में 25 लाख रुपये की रंगदारी (चौथ) मांगी है। गैंग 786 के बदमाश जावेद अंसारी ने चिट्ठी में लिखा है कि उसकी बातों को हल्के में लिया तो बेमौत मारा जाएगा। चुपचाप रकम लेकर आ जाना। पुलिस के चक्कर में मत पड़ना। 18 दिन में धमकी भरी तीन चिट्ठी भेजने वाले गिरोह से जहां कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में है, वहीं पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर पाई है। विजयनगर के प्रताप विहार निवासी हरकेश लूथरा के मुताबिक, सोमवार रात एक व्यक्ति ने मोहल्ले के एक बच्चे को 50 रुपये देकर उनके घर शादी का कार्ड भिजवाया। उसे खोलकर देखा तो उसमें एक चिट्ठी और एक गोली निकली, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।
Gang 786 of Delhi sent third letter of extortion to businessman Bring 25 lakh to the place we tell in ghaziabad
गैंग 786 ने व्यापारी को भेजी तीसरी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
बच्चे से पूछताछ करने पर वह अज्ञात शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उन्होंने विजयनगर पुलिस को तीसरी चिट्ठी मिलने की सूचना दी। हरकेश लूथरा का कहना है कि अनजान आरोपी उन्हें पूर्व में भी 30 अप्रैल और सात मई को धमकी भरी दो चिट्ठियां भेज चुका है, जिनमें उन्हें दिल्ली से कारोबार समेटने की और बात न मानने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई है।
Gang 786 of Delhi sent third letter of extortion to businessman Bring 25 lakh to the place we tell in ghaziabad
गैंग 786 ने व्यापारी को भेजी तीसरी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित का कहना है कि हर बार शादी के कार्ड में रखकर ही आरोपी उन्हें चिट्ठी भेज रहा है। जिससे वह और उनका परिवार खौफजदा है। दहशत की वजह से परिवार के लोगों ने घर से निकलना भी बंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gang 786 of Delhi sent third letter of extortion to businessman Bring 25 lakh to the place we tell in ghaziabad
शादी का कार्ड भेजकर जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस किसी की नहीं होती, इसके चक्कर में मत पड़ना
कारोबारी का कहना है कि गैंग 786 ने चिट्ठी में लिखा है कि उनके खलीफा हाजी तसलीम ने ईद पर कहा था कि किसी शरीफ को मारना सही नहीं है। इसलिए हमने ये फैसला किया है कि हम तुझे मारेंगे नहीं। जो लोग तुझे मरवाना चाहते हैं, उनमें से दो दिल्ली और एक यूपी का है। हमने गाजियाबाद में बहुत लोग पैसे लेकर मारे हैं।
विज्ञापन
Gang 786 of Delhi sent third letter of extortion to businessman Bring 25 lakh to the place we tell in ghaziabad
शादी के कार्ड में धमकीभरी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
पहली हत्या हमने गाजियाबाद में फिरोज सिद्दीकी और दूसरी हत्या 10 साल पहले एक व्यक्ति की गर्दन काटकर की थी। उसकी लाश को गोशाला फाटक के पास खेत में फेंक दिया था। चिट्ठी में लिखा है कि पुलिस किसी की नहीं होती, लिहाजा इसके चक्कर में मत पड़ना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed