फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदगी के बाद मासूम का कत्ल: मां बोली- पूजा के लिए फूल लेने गई थी मेरी लाडली, आरती गाते हुए तो बहुत अच्छी...

Sat, 03 Dec 2022 01:43 PM IST
शाहरुख खान सुमित कुमार, अमर उजाला, साहिबाबाद/गाजियाबाद
सुमित कुमार, अमर उजाला, साहिबाबाद/गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Dec 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Four year old innocent murdered after rape in Ghaziabad murderer of girl may be close wears earring in ear
घटना स्थल पर जाते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद की एक कॉलोनी से बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे लापता हुई साढ़े चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव 23 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर से 30 मीटर दूर सिटी फॉरेस्ट के जंगल में मिला। परिवार ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का शक जाहिर किया है। बच्ची के पिता ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, साढ़े चार साल की मासूम बच्ची का कातिल कोई करीबी हो सकता है। पुलिस को इसकी आशंका है। इसकी दो वजह हैं। एक तो बच्ची का शव घर के पास ही मिला। माना जा रहा है कि कातिल आसपास का ही है। दूसरा, दुष्कर्म के तुरंत बाद हत्या कर दी गई। इसकी वजह मानी जा रही है कि कातिल को अपनी पहचान हो जाने का डर रहा होगा। 

Four year old innocent murdered after rape in Ghaziabad murderer of girl may be close wears earring in ear
गाजियाबाद में दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर पुलिस ने बच्ची के घर के आसपास के 10 से अधिक लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। कातिल के बारे में यह जानकारी मिली है कि वह कान में बाली पहनता है। अपहरण के दौरान बच्ची की दादी ने उसे एक नजर देखा था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

Four year old innocent murdered after rape in Ghaziabad murderer of girl may be close wears earring in ear
घटना स्थल पर जाते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस के सामने यह घटना पहली बड़ी चुनौती के रूप में आ गई। इसके खुलासे के लिए पुलिस ने 30 स्थानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि, इनसे कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four year old innocent murdered after rape in Ghaziabad murderer of girl may be close wears earring in ear
गाजियाबाद में दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
बच्ची को घर के बाहर से अगवा करते समय जब बाइक सवार युवक उसे ले जा रहा था, तब उस पर दो महिलाओं की नजर पड़ी। इनमें से एक बच्ची की दादी हैं। उन्होंने बताया कि युवक का चेहरा तो वह नहीं देख पाईं। उसे साइड से देखा था। उसके कान में बाली थी। थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई थी। वहां एक और महिला ने देखा। उसने पुलिस को उसका हुलिया बताया था।

विज्ञापन
Four year old innocent murdered after rape in Ghaziabad murderer of girl may be close wears earring in ear
घटना स्थल पर जाते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
परिजन गुस्से में, अंतिम संस्कार से किया इनकार
घटना के बाद से बच्ची के परिजनों में भारी गुस्सा है। उन्होंने शाम को बच्ची के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि पहले हत्या के आरोपी पकड़े जाएं, बाद में अंतिम संस्कार होगा। हालांकि एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार के समझाने पर वे लोग शांत हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed