Kartik Purnima 2023: सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का अपना एक महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने के लिए कार्तिक मास को उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने गंगा, सरयू और गोमती नदी में डुबकी लगाई। हरिद्वार से लेकर गढ़मुक्तेशवर और अयोध्या-वाराणसी में बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंचे हुए हैं। जिन्होंने स्नान किया।
2 of 10
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ मेला
- फोटो : अमर उजाला
गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक और पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में दीपदान पर्व पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने पड़ाव डालकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सड़कों पर वाहनों के संख्या बढ़ने के कारण लाखों श्रद्धालुओं को गंगा मेले तक पैदल सफर करना पड़ा।
3 of 10
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ मेला
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ब्रजघाट के तट पर रविवार की शाम तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा भक्तों का आगमन लगातार जारी है। जिससे मेले में भीड़ के साथ ही रौनक भी बढ़ती जा रही है। गंगा में स्नान के साथ ही अठखेलियां करते हुए भक्त हर-हर गंगे का जयघोष कर रहे हैं।
4 of 10
गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
तट समेत चारों तरफ भगवान सत्यनारायण की कथा, हवन और पूजन हो रहा है। जिससे कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल का वातावरण भक्तिमय प्रतीत हो रहा है। दीपदान पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से मेला मार्ग, गढ़-चौपला समेत अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से गंगा तट तक जाने के लिए पैदल चलना पड़ा।
5 of 10
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दीपदान कर मां गंगा की आरती उतारी गई। आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान हो रहा है। भक्तों ने गंगा, सरयू और गोमती नदी में डुबकी लगाई। अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंचे हुए हैं। पूर्णिमा, रविवार की शाम से ही लग गई थी। इसलिए स्नान कल से ही शुरू हो गए। वहीं हरिद्वार में भी हर की पैड़ी पर उत्तम दृश्य देखने को मिला।