दिल्ली-एनसीआर में बीते रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश और कई इलाकों में आज सुबह से हो रही तेज बारिश ने कई शहरों की गति रोक दी है। दिल्ली समेत गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत अन्य शहरों में कई इलाकों में जलजमाव होने से जाम लग गया है। लोग सुबह से ही जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में बारिश बंद हो चुकी है लेकिन सड़कों पर पानी भरने के चलते किसी के घर में पानी घुस गया है तो किसी के दुकान में। दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे भी इससे अछूता नहीं है और इस पर लंबा जाम लग गया है। यही नहीं गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बख्तावर चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भी बारिश के बाद जलभराव हो गया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश: जलजमाव से हर ओर जाम का झाम, तस्वीरों में देखें कैसे फंसे हैं लोग
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:58 PM IST
सार
हालांकि कई इलाकों में बारिश बंद हो चुकी है लेकिन सड़कों पर पानी भरने के चलते किसी के घर में पानी घुस गया है तो किसी के दुकान में। बारिश के चलते ही गाजियाबाद के एक परिवार के पांच लोगों की करंट उतरने से मौत हो गई। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन