फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bulandshahr Rape Case: दिव्यांग बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुुलासे

Wed, 03 Mar 2021 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr sexual assault and murder case accused arrested reveals shocking truth
बुलंदशहर में रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि आखिर उसने बच्ची की हत्या क्यों की थी और फिर उसे मिट्टी में दबा दिया था। पढ़ें पूरी स्टोरी...

bulandshahr sexual assault and murder case accused arrested reveals shocking truth
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की थी शोर मचाने पर गला दबाकर की थी हत्या। पुलिस ने आरोपी के घर से ही बच्ची के शव को एक गड्ढे से बरामद किया था। गौरतलब है कि अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई और शव को घर के अहाते में गड्ढा खोद कर दबा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि 25 फरवरी की देर शाम तक भी बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी ने उस दौरान दरवाजा नहीं खोला।

bulandshahr sexual assault and murder case accused arrested reveals shocking truth
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी ने दरवाजा खोला, लेकिन उस समय वह बेहद नशे में नजर आ रहा था। जिसके बाद सभी लोग आरोपी के घर से बिना छानबीन किए ही लौट आए थे। अगले दिन आरोपी ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ बच्ची को ढूंढने की कोशिश की, जिससे कि उस पर किसी को शक न हो। लेकिन, 28 फरवरी को आरोपी के घर ताला लटका देख ग्रामीणों और परिजनों को शक हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr sexual assault and murder case accused arrested reveals shocking truth
जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

तन पर नहीं था कपड़ा, गड्ढे के ऊपर थे जले हुए टुकड़े
बताया गया कि जिस स्थान पर आरोपी ने बच्ची को मिट्टी में दबाया था। उस गड्ढे के ऊपर पहले मिट्टी डाली गई थी। साथ ही मिट्टी के ऊपर देखने में लग रहा था, जैसे यहां कुछ जलाया गया है। गहनता से देखने पर जली हुई राख में एक टुकड़ा मृतका की चुन्नी का था। शव को जब बाहर निकाला गया, तब उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद आरोपी ने कपड़ों को जला दिया होगा।

विज्ञापन
bulandshahr sexual assault and murder case accused arrested reveals shocking truth
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गले पर नाखूनों के निशान, फिर भी नहीं हुआ शक
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी जब पीड़ित पक्ष के साथ बच्ची को ढूंढने के लिए लगा हुआ था, तब वह कुछ सहमा हुआ नजर आ रहा था। न किसी से नजर मिला रहा था और न ही कोई प्रतिक्रिया दे रहा था। उसके गले पर निशान थे, जिन्हें देखकर लगा जैसे किसी ने नाखूनों से उसे नोचने की कोशिश की हो।

तीन बाई तीन के गड्ढे में बना दी कब्र
आरोपी ने घर में गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब तीन फुट गहरा, तीन फुट लंबा और करीब डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढा किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed