फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हत्याकांड: चरित्र पर शक में पत्नी और दो बेटियों को दी खौफनाक मौत, हैवान ने सिर पर किए अनगिनत वार

Wed, 03 Mar 2021 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Mar 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr murder case man murdered his wife and two daughters in suspicion of character See photos
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सिरफिरे शख्स हैवान बन गया। उसने सोती हुई पत्नी और दो बेटियों को खौफनाक मौत दे डाली। जबकि एक बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। आरोपी को पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक था। मंगलवार की देर रात एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
bulandshahr murder case man murdered his wife and two daughters in suspicion of character See photos
बुलंदशहर में सिरफिरे ने पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर की है। यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के सिर में हथौड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
bulandshahr murder case man murdered his wife and two daughters in suspicion of character See photos
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
माजरा अंबेडकर नगर निवासी 60 वर्षीय सईद सिरफिरा किस्म का व्यक्ति है। वह बेलदारी का काम करता है। मंगलवार रात वह और उसकी पत्नी शफीला (50) एक कमरे में सो रहे थे और उसकी तीन बेटियां रजिया (20), शबाना(15) और सुल्ताना दूसरे कमरे में सो रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सईद की पत्नी और उसकी बेटियां खेतों में मजदूरी करती थीं और आरोपी उनके चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr murder case man murdered his wife and two daughters in suspicion of character See photos
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर दिया। हमले में आरोपी की पत्नी शफीला और बेटी रजिया व शबाना की मौत हो गई। जबकि, सुल्ताना गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
bulandshahr murder case man murdered his wife and two daughters in suspicion of character See photos
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। साथ ही सुल्ताना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed