फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहरः नशे में मासूम बच्ची से किया था दुष्कर्म, फिर गला दबाकर दी मौत, शव के साथ भी की बर्बरता

Thu, 04 Mar 2021 09:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Mar 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr sexual assault and murder accused reveals he was intoxicated tell horrific ordeal
बुलंदशहर में रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी हरेंद्र को एसओजी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या की और फिर शव को घर में गड्ढा खोदकर कर दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Bulandshahr sexual assault and murder accused reveals he was intoxicated tell horrific ordeal
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला

अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गत 28 फरवरी को थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत 25 फरवरी को उसकी पत्नी व दो बच्चियां घर से खेत पर काम करने के लिए गई थीं। जहां शाम करीब चार बजे उन्होंने खाना खाया था। जिसके बाद उसकी 12 वर्षीय एक पुत्री आसपास पानी का कोई स्रोत न होने पर खेत के पास ही स्थित हरेंद्र के घर में पानी पीने के लिए गई थी। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

Bulandshahr sexual assault and murder accused reveals he was intoxicated tell horrific ordeal
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब छह बजे बच्ची की मां और बहन घर में पहुंचे। लेकिन, वह वहां नहीं थी। वहीं, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची और ताला लगा होने पर दीवार कूद कर अंदर गई। जहां उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक सिपाही का पैर घर के एक हिस्से में मामूली धंसा। शक होने पर ग्रामीणों को बुलाकर उक्त स्थान पर खोदाई कराई गई। खोदाई के बाद गड्ढे में लापता बच्ची का शव दबा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr sexual assault and murder accused reveals he was intoxicated tell horrific ordeal
गड्ढे से निकाला मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को मिट्टी में दबाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बताया गया कि सर्विलांस के माध्यम से मंगलवार देर शाम को आरोपी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र की आई। उक्त स्थान पर आरोपी की भाभी का मायका है। एसओजी टीम देर रात शिमला के लिए रवाना हुई और बुधवार सुबह आरोपी को उसकी भाभी के मायके से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bulandshahr sexual assault and murder accused reveals he was intoxicated tell horrific ordeal
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी हरेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी को वह हरियाणा से अपने गांव लौटा था। वह हरियाणा से दो बोतल शराब भी लाया था। 25 फरवरी की सुबह उसने अपने दोस्तों के साथ घर पर ही शराब पी थी। जिसके बाद वह नशे में हो गया था, उसके दोस्त वहां से चले गए थे। शाम को पीड़िता उसके घर आई थी। नशे की हालत में वह बहक गया और पीड़िता को दबोच लिया। बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची का गला दबा कर हत्या कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed