फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर शराब कांड: 25 किमी की दूरी तय करने में पुलिस-प्रशासन को लगे 13 घंटे, ग्रामीण बोले-रात में गांव में कोई नहीं आया

Sat, 09 Jan 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jan 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case It took 13 hours for the police-administration to cover a distance of 25 km
bulandshahr Poisonous Liquor Case - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से चार लोगों की हालत ज्यादा नाजुक है। जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब पीने से सरजीत और कलुआ की तबीयत बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बिगड़ गई थी। 
bulandshahr Poisonous Liquor Case It took 13 hours for the police-administration to cover a distance of 25 km
गांव में जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल ले जाते समय दोनों की कुछ समय बाद ही दोनों की मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन को बचाव कार्य के लिए 25 किमी की दूरी तय करने में 13 घंटे लग गए। ग्रामीण चंद्रपाल, संजय, वीरपाल, राजकुमार, आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को जहरीली शराब पीने के कारण रात आठ बजे पहले सरजीत, फिर कलुआ की तबीयत खराब हुई। 


 
bulandshahr Poisonous Liquor Case It took 13 hours for the police-administration to cover a distance of 25 km
bulandshahr poisonous liquor case - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेकिन, शराब पीने से दो लोगों की मौत होने के मामले को न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने गंभीरता से लिया। रात में गांव में न पुलिस और न ही प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे। सुबह करीब चार बजे सुखपाल और सतीश की हालत खराब हुई। दोनों की भी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case It took 13 hours for the police-administration to cover a distance of 25 km
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि अन्य लोगों की हालत बिगड़ने पर उनके परिजन खुद ही उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे के आसपास जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, राजस्व विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव में बचाव कार्य शुरू किया गया। गांव से जहरीली शराब खरीदकर पीने वाले लोगों की जानकारी कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि मामले के इतना गंभीर होने के बावजूद भी प्रशासन को बचाव कार्य प्रारंभ करने में 13 घंटे का समय लगा।

 
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case It took 13 hours for the police-administration to cover a distance of 25 km
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने कराई मुनादी
शुक्रवार को सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में अवैध शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और सिकंदराबाद और आसपास के गांव क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर जीतगढ़ी और आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई। इसके बाद विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed