फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रो-रोकर बेटा बेहाल, बोला- मां और बहनों ने क्या बिगाड़ा था जालिम बाप का... मारते वक्त नहीं कांपे बेरहम के हाथ

Thu, 04 Mar 2021 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Mar 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr husband killed wife and two daughters son says father was mad revealed many facts about father
बुलंदशहर में पिता के हैवानियत की दास्तां पुलिस को सुनाता बेटा - फोटो : अमर उजाला

'मैं मां से कहता था कि ये आदमी तुम्हें कभी वफा नहीं देगा। सिरफिरा है, कुछ भी कर सकता है.. मैंने अपनी पत्नी को भी अकेले रहने पर कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर रहने की हिदायत दी थी। मुझे अपने बाप पर विश्वास नहीं था। मेरी मां और बहनों ने क्या बिगाड़ा था जालिम बाप का। खून के रिश्तों पर हथौड़े बरसाकर बेदर्दी से हत्या करते वक्त बेरहम के हाथ भी नहीं कांपे।' पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का पुत्र दिलशाद मां से कही बातों को याद कर बिलख पड़ा।

Bulandshahr husband killed wife and two daughters son says father was mad revealed many facts about father
शकीला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिलशाद ने बताया कि आए दिन उसका पिता मां समेत अन्य परिजनों के साथ झगड़ा-फसाद करता था। पिता की इन्हीं करतूतों के कारण वह कहीं बाहर नौकरी के लिए नहीं जाता था। लेकिन, बीते दिनों आर्थिक हालत खस्ता होने पर उसने नौकरी की तलाश की और गाजियाबाद की एक मीट फैक्टरी में उसकी नौकरी लग गई थी। वह वहां नौकरी करने के लिए गया था।

Bulandshahr husband killed wife and two daughters son says father was mad revealed many facts about father
बेटी रजिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

साथ ही बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व उसका पिता परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करने के लिए गया था। लेकिन, आरोपी पिता ने वहां भी मां शकीला के साथ मारपीट की और फरसे से वारकर उसकी हत्या की कोशिश भी की थी। लेकिन, तब वह कामयाब नहीं हो पाया। वारदात के बाद वह पूरे परिवार को वहीं छोड़कर शिकारपुर लौट आया था। दिलशाद का कहना है कि तभी से उसे अपने पिता की करतूतों से नफरत होने लगी थी। वह अपनी मां से भी कहता था कि उस आदमी के साथ न रहें, वह अपनी मां, बीबी और बहनों को अपने साथ नौकरी पर ले जाना चाहता था, लेकिन ऐसा हो न सका। आरोपी पिता ने मां और बहनों को मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr husband killed wife and two daughters son says father was mad revealed many facts about father
बेटी शबाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जल्द करता दो बहनों का निकाह
दिलशाद ने बताया कि उसकी बहनें शादी लायक हो चली थीं। वह जल्द ही अपनी दो बड़ी बहनों की शादी करने की योजना बना रहा था। कुछ जगहों पर उसने लड़के भी देखे थे। जहां बातचीत भी चल रही थी। लेकिन, बहनों को दुल्हन बनाने से पहले वह अब उनके जनाजे को कंधा दे रहा है।

विज्ञापन
Bulandshahr husband killed wife and two daughters son says father was mad revealed many facts about father
बेटा पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से कहा था- अपना दरवाजा बंद कर सोया कर
पीड़ित पुत्र का कहना है कि अपने पिता पर उसे बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। वह जब खुद नौकरी पर गाजियाबाद आता तो अपनी पत्नी को कमरा अंदर से बंद कर सोने की हिदायत देकर जाता था। मंगलवार रात भी वह कमरा बंद कर सोई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि यदि वह कमरा बंद कर न सोती तो आरोपी सईद मेंटल उसे भी मौत के घाट उतार देता।

मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसका फोन स्विच ऑफ है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।
हरेंद्र सिंह, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed