{"_id":"62394bb5b796e81edb3b2902","slug":"bulandshahar-triple-murder-case-young-man-had-killed-five-members-of-his-brother-family-nine-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल बाद फिर से दहला माजरा: तब हुआ था रिश्तों का कत्ल, युवक ने भाई के परिवार के पांच लोगों की हत्या की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल बाद फिर से दहला माजरा: तब हुआ था रिश्तों का कत्ल, युवक ने भाई के परिवार के पांच लोगों की हत्या की थी
Tue, 22 Mar 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के माजरा गांव में 12 मई 2013 की घटना एक बार फिर से ताजा हो गई। तब भाई ने अपने सगे भाई, उसके तीन पुत्र और पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नरेश अपने बड़े भाई निहाल सिंह (45) के खेत से ट्रैक्टर निकाल रहा था। खेत में काम कर रहे निहाल ने उसका विरोध किया तो दोनों में गाली गलौज हो गई थी। इसके बाद नरेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से निहाल के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे निहाल सिंह के दो बेटे राहुल (18) व बॉबी (15) मौके पर पहुंचे तो नरेश ने उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद निहाल सिंह के घर पर धावा बोल दिया और उसके 8 साल के छोटे बेटे राजा की भी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज पर घर से निकली पड़ोस की महिला अनीता और निहाल की साली रामेश्री को भी गोली मार दी।
ग्रामीणों से बात करतीं सीओ
- फोटो : अमर उजाला
अनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामेश्री उपचार के बाद बच गई थी। प्रकरण में आरोपी को तीन साल बाद न्यायालय ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा और 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया था।
पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
फावड़े और बलकटी से आठ लोगों पर हमला, तीन की मौत
आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे किसान और रास्ते से निकल रहे आठ लोगों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। पांच लोगों का मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे किसान और रास्ते से निकल रहे आठ लोगों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। पांच लोगों का मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
गांव माजरा मढ़ैया निवासी आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू (42) गुलावठी स्थित पारस डेयरी में केमिस्ट के पद पर तैनात है। सोमवार सुबह करीब 9.10 बजे वह पत्नी के साथ बाइक से खेत पर गया था। करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही किसान नत्थी सिंह (65) बुग्गी से चारा लेकर लौट रहे थे। जब वह बलवीर उर्फ बल्लू के खेत के सामने पहुंचे तो उसने फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
नत्थी सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद बल्लू ने दूसरे खेत में काम कर रहे प्रेमपाल (47) और उनकी पत्नी विमला (40) पर बलकटी से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक लेकर गांव की तरफ गया। रास्ते में किसान नौरंग सिंह (58) पर हमला करने के बाद पास के खेत में रसायन का छिड़काव कर रहे रवि (35) के चेहरे व अन्य शरीर के हिस्सों पर बलकटी से हमला कर घायल कर दिया।