फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर में खौफ: पत्नी के साथ खेत पर गया था बलवीर, अचानक सिर पर सवार हुआ खून, करने लगा कत्लेआम

Tue, 22 Mar 2022 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Mar 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Triple Murder Case Balveer went to farm with his wife, suddenly attacked with shovel and bucket See photos
bulandshahar triple murder case - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू के सिर पर जैसे खून सवार हो गया। उसने 45 मिनट तक करीब आधा किलोमीटर के दायरे में जो भी मिला उसी पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बल्लू देखने में बेहद शांत स्वभाव का है। गुलावठी में पारस डेयरी में केमिस्ट है। होली पर्व पर छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। सुबह पत्नी के साथ खेत पर गया, इसी दौरान उस पर खून सवार हो गया। जो भी उसके सामने आया उस पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। सबसे पहले उसने नत्थी सिंह को शिकार बनाया। फिर दंपती प्रेमपाल और विमला पर हमला किया। कुछ दूर पहुंचने पर नौरंग मिला, तो उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद नत्थी के पुत्र प्रमोद की बाइक छीनी और परवाना नहर पुल पर दिलीप सिंह के पास जा पहुंचा। 

 
Bulandshahar Triple Murder Case Balveer went to farm with his wife, suddenly attacked with shovel and bucket See photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दिलीप सिंह के हाथों से बलकटी छीन ली और पाली गांव की ओर भाग गया। रास्ते में उसने एक खेत पर छिड़काव कर रहे रवि पर कातिलाना हमला किया। फिर तेजपाल, पुष्पेंद्र पर हमला कर खानपुर की ओर भाग निकला। आरोपी ने ज्यादातर लोगों के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किए।
Bulandshahar Triple Murder Case Balveer went to farm with his wife, suddenly attacked with shovel and bucket See photos
आरोपी बलवीर - फोटो : अमर उजाला
बल्लू के हमले के बाद खेतों से भागे ग्रामीण
आरोपी बल्लू के एक साथ ग्रामीणों पर हमला बोलने की सूचना मिलते ही खेतों पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण डर गए। खेतों से अपने-अपने घरों की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahar Triple Murder Case Balveer went to farm with his wife, suddenly attacked with shovel and bucket See photos
अस्पताल में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल में किया बंद
जो भी सामने आता, बल्लू उसी पर हमला कर देता। खौफ के चलते ग्रामीणों ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया था। इस डर से कि कहीं वह बच्चों को नुकसान न पहुंचा सके। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्कूल का गेट खोल कर बच्चों को सकुशल घर भेजा गया।
विज्ञापन
Bulandshahar Triple Murder Case Balveer went to farm with his wife, suddenly attacked with shovel and bucket See photos
पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को पुलिस अभिरक्षा में थाने पहुंचाया
माजरा में नरसंहार के बाद ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए आरोपी के परिजनों को थाना पुलिस ने अपनी सुरक्षा में थाने पहुंचाया। पुलिस को आशंका थी कि ग्रामीण आरोपी के परिजनों पर हमला कर सकते हैं। आरोपी के घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed