{"_id":"639a9ee1385e5e3c0d0e4b27","slug":"ankit-murder-case-sensational-revealing-umesh-sharma-learned-sawing-in-hospital-conspiracy-hatched-for-1-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: उमेश ने अस्पताल में सीखा आरी चलाना...एक करोड़ के लिए ऐसे रची खौफनाक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: उमेश ने अस्पताल में सीखा आरी चलाना...एक करोड़ के लिए ऐसे रची खौफनाक साजिश
Thu, 15 Dec 2022 09:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Ankit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर में पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उमेश शर्मा (40) ने पूरी साजिश के बारे में बताया। उसने कहा कि उसके साथ मेरठ के एक शातिर ने 30 लाख की ठगी की। उसने रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। इससे पहले शातिर उससे एक लाख लेकर छह महीने में दो लाख दे चुका था। इसलिए, उस पर भरोसा हो गया। उसने यह 30 लाख की रकम दोस्तों और परिचितों से इकट्ठा करके दी थी। इसे लेकर शातिर भाग गया। इसके बाद दोस्त और परिचित उस पर रकम वापसी का दबाव बना रहे थे। इसी बीच उसे जैसे ही पता चला कि अंकित ने पैतृक संपत्ति एक करोड़ में बेची है, वैसे ही उसने उसकी हत्या की साजिश रच ली।
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसने यह भी सोच रखा था कि खाते से पूरे एक करोड़ मिलने के बाद झूठ अंकित के दोस्तों और जानकारों से झूठ बोल देगा कि वह तनाव में था और अचानक घर खाली कर बहुत दूर चला गया।
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उससे हुई पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि उमेश का साला प्रदीप और अंकित का गांव एक ही है। इस नाते अंकित प्रदीप को भाई कहता था। प्रदीप के साथ ही वह छह महीने पहले उमेश के घर आया था। उमेश को उसने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता का निधन हो चुका है। उमेश ने उससे कहा कि वह उसके मकान में रह सकता है। अंकित किराये पर रहने लगा। उमेश ने साजिश के तहत अंकित से नजदीकी बढ़ाई। इसलिए, अंकित उससे अपनी हर बात साझा करने लगा। यह भी बता दिया कि वह पैतृक संपत्ति बेचना चाहता था।
विज्ञापन
आरोपी उमेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इसे बिकवाने में उमेश और प्रदीप साथ रहे। जैसे ही अंकित को संपत्ति का एक करोड़ मिला और उसने इसे खाते में जमा कराया, वैसे ही उमेश ने उसकी हत्या करने की साजिश रच ली। इसी साजिश के तहत उसने उससे 40 लाख रुपये उधार लिए। कहा कि बिजनेस करना है।