{"_id":"61fca1ae4dc0167f062d433e","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-car-firing-case-accused-had-come-to-toll-only-one-and-a-half-hours-ago-not-wanting-to-die-this-was-the-purpose-of-the-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओवैसी पर हमला: जान लेना नहीं, यह था आरोपियों का मकसद, डेढ़ घंटे पहले ही टोल पर बना लिया था ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी पर हमला: जान लेना नहीं, यह था आरोपियों का मकसद, डेढ़ घंटे पहले ही टोल पर बना लिया था ठिकाना
Fri, 04 Feb 2022 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
Owaisi Car Firing
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवेसी पर हमले के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। दोनों हमलावर युवक पहले से तैयार खड़े थे। ओवैसी का काफिला जैसे ही टोल प्लाजा पहुंचा, वे नजदीक आ गए। जैसे ही गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई, वैसे ही ओवैसी की कार पर गोली चला दी। फुटेज में नजर आ रहा है कि दोनों ने गोली कार के नीचे की तरफ ही चलाई। वे हमले के लिए ओवैसी के आने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचे थे। पिलखुवा थाना में घटना की रिपोर्ट ओवैसी के ड्राइवर यामीन ने दर्ज कराई गई। इसमें बताया गया कि वे लोग मेरठ से दिल्ली जा रहे थे। कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात में जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया।
गोली चलाता हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हमलावरों में से सचिन को मौके से पकड़ा गया जबकि शुभम की गिरफ्तारी गाजियाबाद से सिंहानी गेट से बताई जा रही है। दोनों ने पूछताछ में कई बार अपने नाम बदले। बाद में सचिन और शुभम बताए। सचिन बीमा एजेंट और शुभम पेशे से किसान है।
हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, यामीन ने बताया कि दोनों हमलावरों ने गोलियां चलाई। काफिले की दूसरी कार में मौजूद बाबा ने बताया कि उन्होंने ही हमलावर को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती, फोन पर रची साजिश
सचिन ने पूछताछ में बताया कि शुभम से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। इसके बाद फोन पर बातें होने लगीं। फोन पर ही हमले की साजिश तैयार की। दोस्तों से पिस्तौल ली। हमले से पहले दोनों मिले और कार से टोल प्लाजा पर पहुंच गए।

कार पर गोलियों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
पहले लगा धमाका हुआ, फिर समझे फायरिंग
औवेसी ने घटनास्थल से जाने के बाद एएसपी को फोन किया। उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले समझे की आस-पास कोई धमाका हुआ है। दूसरी गोली चलने पर अहसास हुआ कि फायरिंग हो रही है। निशाना उनकी कार ही थी। इसके बाद ओवैसी ने घटना के बारे में ट्वीट किया।