फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबादः कारोबारी गुलशन की अंतिम इच्छा रह गई अधूरी, मैनेजर संजना है वजह

Wed, 04 Dec 2019 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad suicide murder case gulshan last wish remain unfulfilled of cremation together
गुलशन के परिवार का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

गुलशन और उसके परिवार की एक साथ अंतिम संस्कार की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी। बुधवार दिन में पूरे परिवार का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन इसमें गुलशन की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी। इसके पीछे की वजह संजना को बताया जा रहा है। जानिए क्या थी गुलशन की वो अंतिम इच्छा जो संजना की वजह से पूरी नहीं हो सकी और क्यों....

ghaziabad suicide murder case gulshan last wish remain unfulfilled of cremation together
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को गुलशन उसकी पत्नी परमीना, बच्चे रितिक और कृतिका का गाजियाबाद के हिंडन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजना उर्फ गुलशन के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से नहीं होने दिया। वह शव को लेकर दिल्ली के रामपुरा इलाके में चले गए। जहां पर अपने रीति रिवाज के साथ उसके शव को देर शाम सुपुर्दे खाक कर दिया।

ghaziabad suicide murder case gulshan last wish remain unfulfilled of cremation together
- फोटो : अमर उजाला

वहीं गुलशन और उसकी पत्नी परमीना व उनके बच्चे रितिक व कृतिका का अंतिम संस्कार हिंडन घाट पर किया गया। एक साथ चार चिता जलती देख परिवार वालों की आंखें नम हो गईं। इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार को हुई पांच मौत के बाद बुधवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad suicide murder case gulshan last wish remain unfulfilled of cremation together
- फोटो : योगेंद्र सागर

फ्लैट में दीवार पर मिले सुसाइड नोट में गुलशन ने सभी का अंतिम संस्कार एक साथ करने की इच्छा जाहिर की थी। गुलशन के परिवार वालों ने हिंडन श्मशान घाट पर पांच चिता बनाई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब पांचों शवों को चिता पर रखने के लिए लाया गया तो संजना ऊर्फ गुलशन के परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज से संजना का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
ghaziabad suicide murder case gulshan last wish remain unfulfilled of cremation together
- फोटो : अमर उजाला

गुलशन के परिवार वालों ने उनसे गुलशन की आखिरी इच्छा होने की बात भी कही लेकिन संजना के परिवार वाले नहीं माने। संजना के परिजन उसके शव को लेकर दिल्ली के रामपुरा स्थित अपने घर चले गए। इसके बाद गुलशन के बड़े भाई विपिन वासुदेवा ने दोपहर करीब एक बजकर 32 मिनट पर सबसे पहले परमीना की चिता को मुखाग्नि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed