{"_id":"6af334c737b035a01d01e424","slug":"puja-special-train-to-depart-from-bidar-on-november-19-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162792-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 19 नवंबर को बिदर से चलेगी पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 19 नवंबर को बिदर से चलेगी पूजा स्पेशल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंगलवार को चलाई। इसके अलावा कर्नाटक के बिदर से हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के दो फेरे निर्धारित किए गए हैं। ट्रेन संख्या 04456 आनंद विहार टर्मिनल से 10 नवंबर की शाम 4:30 बजे रवाना की गई। वहीं, ट्रेन संख्या 07083 19 नवंबर की सुबह 10 बजे बिदर से रवाना होकर अगली रात 8:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07084 22 नवंबर को सुबह 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे बिदर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। रास्ते में जाहिराबाद, विकाराबाद, सिकंदराबाद, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां समेत 19 स्टेशनों पर ठहराव होगा।