फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उधार के 600 रुपये मांगने पर बुजुर्ग कारोबारी पर पहले बरसाए थप्पड़, सरिये से पीटा

Sun, 20 Sep 2020 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 20 Sep 2020 11:29 AM IST
सार

- नगर कोतवाली क्षेत्र की किराना मंडी में शनिवार शाम हुई इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना
-  मामला तूल पकड़ने पर आरोपी को किया गिरफ्तार, जानलेवा हमला व गुंडा एक्ट की होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Ghaziabad old man asked his 600 rupees back then man first slapped him beat with iron rod after that
गाजियाबाद में बुजुर्ग शख्स को उधार के पैसे वापस मांगने पर पीटा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की किराना मंडी में शनिवार शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली। उधार के महज 600 रुपये का तगादा करने पर बुजुर्ग नमक कारोबारी अशोक गर्ग पर न सिर्फ थप्पड़ बरसाए, बल्कि उन्हें रॉड से पीटा गया। गौर करने वाली बात यह है कि इस दुस्साहसिक घटना को पड़ोसी दुकानदार ने ही अंजाम दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी दुकानदार को आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरा मामला...

Ghaziabad old man asked his 600 rupees back then man first slapped him beat with iron rod after that
गाजियाबाद में बुजुर्ग शख्स को उधार के पैसे वापस मांगने पर पीटा - फोटो : अमर उजाला

तुर्राबनगर स्थित किराना मंडी में अशोक गर्ग नमक और मुल्तानी का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक पड़ोस में ही मसाला पीसने की दुकान करने वाले उमेश तनेजा उर्फ बंटी से अशोक गर्ग का व्यापारिक लेने-देन चलता रहता है। करीब 5 महीने पहले उमेश तनेजा ने  अशोक गर्ग से नमक का कट्टा खरीदा था। 500 रुपये  नगद देते हुए उमेश ने बाकी 600 रुपए उधार कर दिए थे। कई बार तगादा करने के बाद उमेश पैसे नहीं दे रहा था। अशोक शनिवार शाम करीब 6:30 बजे फिर से उमेश के पास पहुंचे और रुपयों का तगादा किया।

आरोप है कि उमेश तनेजा तैश में आ गया और अशोक गर्ग के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने दुकान से सरिया निकालकर पीड़ित को पीटना शुरू कर दिया। उमेश ने अशोक गर्ग की टांगों, कमर और पेट पर एक के बाद एक सरिये से कई वार किए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर थप्पड़ भी बरसाए। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया।

Ghaziabad old man asked his 600 rupees back then man first slapped him beat with iron rod after that
गाजियाबाद में बुजुर्ग शख्स को उधार के पैसे वापस मांगने पर पीटा - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी पिटता रहा, लोग देखते रहे...
आरोपी दुकानदार के साथ-साथ घटना के दौरान मौजूद लोगों का रवैया भी शर्मनाक रहा। पीड़ित कारोबारी बीच बाजार पिटता रहा और लोग खड़े होकर देखते रहे। किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश तक नहीं की। लोग बीच बाजार में हुई घटना का वीडियो तो बनाते रहे लेकिन एक बार भी आरोपी को टोका तक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad old man asked his 600 rupees back then man first slapped him beat with iron rod after that
गाजियाबाद में बुजुर्ग शख्स को उधार के पैसे वापस मांगने पर पीटा - फोटो : अमर उजाला

वीडियो बनाने वाले पर भी हमला करने को दौड़ा आरोपी....
उमेश तनेजा को यह पता नहीं था कि उसकी इस करतूत की वीडियो बनाई जा रही है।  लेकिन जैसे ही उसे एक वीडियो बनने का एहसास हुआ तो वह वीडियो बनाने वाले पर भी हमला करने के लिए दौड़ा। हालांकि इस दौरान काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने उसका विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शरीये से हुए हमले में बुजुर्ग कारोबारी अशोक गर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad old man asked his 600 rupees back then man first slapped him beat with iron rod after that
गाजियाबाद में बुजुर्ग शख्स को उधार के पैसे वापस मांगने पर पीटा - फोटो : अमर उजाला

वीडियो वायरल होने पर मामले ने पकड़ा तूल...
बुजुर्ग कारोबारी पर शरीर से हमले का वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। वहीं, उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लेने पर नगर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया जा रहा है। इस घटना को देखते हुए आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने के साथ-साथ अन्य सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed