फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद हत्या-आत्महत्या केसः कौन है राकेश वर्मा, जो है पांच मौतों का जिम्मेदार

Tue, 03 Dec 2019 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Dec 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide of 5 of a family suicide note reveals reason is a man cat also murdered
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम से मंगलवार सुबह ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और हर ओर इसी घटना की चर्चा है। दरअसल मंगलवार सुबह एक शख्स, उसकी पत्नी और महिला मित्र व बिजनेस मैनेजर ने अपने बच्चों की हत्या कर आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें एक शख्स को मौतों का जिम्मेदार ठहराया गया है। आगे जानिए कौन है वो शख्स जो पांच मौतों का जिम्मेदार है और फ्लैट से दो बच्चों के शव के अलावा जो तीसरा शव मिला वो किसका था....
ghaziabad murder and suicide of 5 of a family suicide note reveals reason is a man cat also murdered
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी पत्नी समेत महिला मैनेजर ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए हैं।

ghaziabad murder and suicide of 5 of a family suicide note reveals reason is a man cat also murdered
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई है जबकि उनमें से एक महिला घायल थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटों बाद उस महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide of 5 of a family suicide note reveals reason is a man cat also murdered
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और खरगोश की हत्या कर दी। फ्लैट के अंदर दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। 'सुसाइड नोट में लिखा है, 'ये हमारी क्रिया कर्म के पैसे, हमारी पांचों की आखिरी तमन्ना है कि हमारी लाशों को एक साथ जलाएं। हमारी मौत का जिम्मेदार ये है राकेश वर्मा।'       
जिस राकेश वर्मा को घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया है, वह साहिबाबाद के शालीमार गार्डन का रहने वाला बताया जा रहा है। चेक बाउंस के मामले में वह जेल भी जा चुका है। सुसाइड नोट के साथ ही शवों के क्रिया कर्म के लिए 500-500 के नोट भी दीवार पर चिपकाकर छोड़े गए थे। 500 के नोटों के साथ ही एक बाउंस चेक भी छोड़ा गया था।

विज्ञापन
ghaziabad murder and suicide of 5 of a family suicide note reveals reason is a man cat also murdered
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जब आठवीं मंजिल पर स्थित उस फ्लैट के अंदर पहुंची, जहां से छलांग लगाई थी तो उन्होंने देखा कि वहां दो बच्चे और एक खरगोश मृत पड़े थे। मृतकों की पहचान पति गुलशन(45), पत्नी परवीन(43), मैनेजर संजना(38), बेटी कृतिका(18), बेटा रितिक(13) के रूप में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed