फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद डकैती: बंदूक की नोक पर था मासूम और घर में घूम रहे थे डकैत, बच्चों ने बयां किया दहशत का मंजर

Wed, 29 Jul 2020 09:06 AM IST
प्राची प्रियम योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद
योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jul 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad robbery case in Bhopal Sharma house crime in Delhi ncr hindi news latest up 
गाजियाबाद डकैती - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के चिरंजीव विहार में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती से लेकर महिलाओं तक हर किसी पर कहर बरपाया। पिस्टल की बट से हमला कर भोपाल शर्मा का कान फाड़ दिया तो उनकी पत्नी राजवती पर भी थप्पड़ और घूंसे बरसाए। पुलिस के सामने बच्चों ने दहशत का मंजर बयां किया तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। 


 
Ghaziabad robbery case in Bhopal Sharma house crime in Delhi ncr hindi news latest up 
बदमाशों ने तोड़ा गेट का कुंडा - फोटो : अमर उजाला
भोपाल शर्मा के मकान में तीन एंट्री गेट हैं। तीन तरफ से खुले मकान के दो गेट पर डबल दरवाजे लगे हैं। गली वाले गेट पर लोहे का एक गेट है। बदमाशों ने पहले गली के गेट का कुंडा तोड़ा फिर गली वाले लोहे के गेट का कुंडा उखाड़ा। मकान की गैलरी में प्रवेश करने के बाद बदमाशों ने रसोई में लगी लोहे की खिड़की उखाड़ फेंकी और फिर घर में एंट्री कर गए। इसके बाद बदमाशों ने भोपाल शर्मा की बेटी प्रिया के आठ माह के बेटे कलश को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी।

 
Ghaziabad robbery case in Bhopal Sharma house crime in Delhi ncr hindi news latest up 
बदमाशों ने तोड़ी रसोई की खिड़की - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों को देख निकली प्रिया की चीख 
प्रिया ने बताया कि वह रात करीब डेढ़ बजे बेटे कलश के लिए दूध गरम करने रसोई में गई थी। तब तक बदमाश घर में घुस चुके थे। उन्हें देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। इसके बाद बदमाशों ने प्रिया और फिर परिवार के बाकी सदस्यों को काबू कर लिया। बदमाश परिवार के सभी सदस्यों को एक तरफ ले गए। प्रिया ने बताया कि सभी बदमाश नई उम्र के थे। अधिकांश ने टी-शर्ट और जींस की पैंट पहनी हुई थी। कुछ बदमाशों के पैरों में जूते तो कुछ के पैरों में चप्पलें थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad robbery case in Bhopal Sharma house crime in Delhi ncr hindi news latest up 
बंदूक की नोक पर थे दोनों मासूम - फोटो : अमर उजाला
मासूम अंशिका बोली, हर किसी पर बंदूक तान रहे थे बदमाश 
भोपाल शर्मा की पोती तनिष्का और धेवती अंशिका ने बताया कि सभी बदमाश हाथों में बंदूक और चाकू लिए हुए थे। वह शोर मचाने पर बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। अंशिका ने बताया कि बदमाश अंकल हर किसी पर बंदूक तान रहे थे। उनका बॉस मोबाइल में ईयरफोन लगाकर लगातार बात कर रहा था। उसने काले जूते पहने हुए थे। उसी के कहने पर बदमाशों ने अलमारी, बेड, मेज के साथ-साथ फ्रिज और अनाज की टंकी भी खंगाल डाली। 

 
विज्ञापन
Ghaziabad robbery case in Bhopal Sharma house crime in Delhi ncr hindi news latest up 
बदमाशों ने घर को किया तहस-नहस - फोटो : अमर उजाला
सरगना था चुप, पूर्वांचल की भाषा में गाली दे रहे थे बाकी बदमाश 
भोपाल शर्मा की बेटी कंचन शर्मा ने बताया कि बदमाश बोलचाल में पूर्वांचल की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। वह पुरबिया स्टाइल में परिवार के सभी सदस्यों से गाली-गलौज कर रहे थे। हालांकि, बदमाशों का सरगना बिल्कुल चुप था। वह सिर्फ मोबाइल पर बात कर रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed