फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद डकैतीः पीड़ित ने जताया दिवंगत बेटे के साले पर शक, तहरीर में कही ये बात

Tue, 28 Jul 2020 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad loot victim family suspect their dead son brother in law for robbery see what is in complaint
गाजियाबाद में लूट - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-8, चिरंजीव विहार निवासी किसान भोपाल शर्मा (70) के घर हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार रात डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब चार घंटे तक चली इस डकैती में अब किसी अपने का हाथ होने की बात सामने आ रही है। भोपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में अपने दिवंगत बेटे के साले दीपक पर आरोप लगाए हैं। जानिए इसके पीछे की वजहें...

Ghaziabad loot victim family suspect their dead son brother in law for robbery see what is in complaint
गाजियाबाद में लूट - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित भोपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके घर जो डकैती हुई है उसमें उनके दिवंगत बेटे के साले दीपक का हाथ हो सकता है। भोपाल शर्मा ने तहरीर में बताया है कि जब उनके बेटे का देहांत हो गया था उसके बाद उसका साला घर की संपत्ति पर दावा करने आया था।
Ghaziabad loot victim family suspect their dead son brother in law for robbery see what is in complaint
गाजियाबाद में डकैती - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ यही नहीं भोपाल शर्मा का कहना है कि दीपक ने उनका घर भी कब्जा लिया था लेकिन बाद में पुलिस प्रशासन की मदद से उन्होंने अपना घर वापस पाया। उन्हें शक है कि कल रात हुई डकैती में भी दीपका का ही हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad loot victim family suspect their dead son brother in law for robbery see what is in complaint
गाजियाबाद में डकैती - फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला
बदमाश रात 1:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक घर में रहे। 8 माह के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर भोपाल शर्मा की दो विवाहित बेटियों, दो पोतियों और नातिनों के हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंस कर बदमाशों ने 4 घंटे तक पूरा घर खंगाल डाला।

विज्ञापन
Ghaziabad loot victim family suspect their dead son brother in law for robbery see what is in complaint
गाजियाबाद में डकैती - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश घर से आठ लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये कैश लूट कर ले गए। भोपाल शर्मा केदारनाथ बाढ़ पीड़ित हैं। वर्ष 2014 में केदारनाथ घूमने गए इनके बेटे, पुत्रवधू और पोते समेत छह लोगों की बाढ़ आपदा में मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed