{"_id":"5d1f27428ebc3e3cc66768ec","slug":"ghaziabad-crime-news-after-delhi-burari-case-in-ghaziabad-5-bodies-found-on-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में 'बुराड़ी' जैसा कांड, बिस्तर पर मिले 5 शव, 5 अनसुलझे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में 'बुराड़ी' जैसा कांड, बिस्तर पर मिले 5 शव, 5 अनसुलझे सवाल
Fri, 05 Jul 2019 04:09 PM IST
शाहरुख खान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक साल पहले बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत से पूरा देश दहल गया था, ठीक एक साल बाद अब गाजियाबाद में वैसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। गाजियाबाद के मसूरी में शुक्रवार सुबह जब एक घर में एक ही परिवार के पांच शव बरामद हुए तो हर कोई हैरान रह गया। मरने वाली में पति-पत्नी और तीन बच्चियां शामिल हैं। पांचों का कत्ल हुआ या सुसाइड का मामला है, ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन वारदात स्थल पर छानबीन के दौरान कुछ सवाल जरूर सामने आ रहे हैं, पुलिस को उनका जवाब ढूंढना ही होगा।
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मर्डर या सुसाइड
शुरुआती जांच से ये पता चल रहा है कि पति ने ही पत्नी और तीन बच्चियों का कत्ल का खुद आत्महत्या कर ली। सवाल ये है कि पत्नी एम्स में स्टाफ नर्स थी और पति खुद बेरोजगार था, तो ऐसे में खुद वो इतना खौफनाक कदम उठाने कैसे मजबूर हो सकता है। पुलिस इस केस से जुड़े हर बिंदू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुंह पर काली टेप कैसे?
परिवार में प्रदीप और उसकी पत्नी संगीता के साथ तीन बेटियां, एक बहन और माता-पिता रहते थे। घर में पति-पत्नी का झगड़ा होना आम बात थी। 42 वर्षीय प्रदीप और उसकी पत्नी व तीनों बच्चे गुरुवार की रात को अपने कमरे में सोए थे। सुबह जब बुजुर्ग माता-पिता और बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखा तो अंदर बिस्तर पर प्रदीप उसकी पत्नी और तीनों बच्चियों के शव पड़े थे। सबके मुंह पर काली टेप लगी थी। सवाल ये है कि अगर पति प्रदीप ने ही सभी का कत्ल किया है तो उसके मुंह पर काली टेप किसने लगाई?

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हथौड़े से दी मौत तो आवाज क्यों नहीं?
बिस्तर के पास खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ। सवाल ये है कि अगर प्रदीप ने हथौड़ा मारकर सबको मौत की नींद सुलाया तो कमरे के बाहर पता क्यों नहीं चला? शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रदीप ने सभी को पहले जहर दिया। जब वे बेसुध हुए तो उन्हें मौत के घाट उतारा। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया था। प्रदीप की पत्नी संगीता अंतिम समय तक जिंदा थी। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई थी।

घर में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एक सवाल ये भी..
पुलिस प्रदीप के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद करने का दावा कर रही है। गाजियाबाद के एसएसपी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। सुसाइड नोट से पता चलता है कि प्रदीप पर उसकी पत्नी शक करती थी, लेकिन इस शक के आधार पर वह इतना खतरनाक कदम उठा लेगा, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।