{"_id":"6a86e329d383da3dfe021662","slug":"unveiling-of-delhi-master-plan-2047-40-lakh-flats-and-expansion-of-metro-network-by-695-km-full-update-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर: 40 लाख फ्लैट और 695 किमी होगा मेट्रो का विस्तार, MPD 2047 में क्या-कुछ है खास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर: 40 लाख फ्लैट और 695 किमी होगा मेट्रो का विस्तार, MPD 2047 में क्या-कुछ है खास?
Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:58 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ का अनावरण किया। योजना के तहत करीब 40 लाख फ्लैट बनाने और मेट्रो नेटवर्क को 695 किलोमीटर तक विस्तार देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का अनावरण
- फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)/ अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ का अनावरण करते हुए इसे राजधानी के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ‘एमपीडी 2047’ विकसित भारत के विजन के अनुरूप है और इसका लक्ष्य दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर में बदलना है।
विज्ञापन
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एमपीडी 2047 के तहत करीब 40 लाख फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार कर इसे 695 किलोमीटर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि एमपीडी 2047 के तहत आनंद विहार में मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब बनाए जाएंगे। साथ ही, एकीकृत पार्किंग के लिए ढांचा विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में 30 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे भूतल पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि एमपीडी 2047 दिल्ली के निर्माण के लिए रोडमैप उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि यह योजना भूमि, आवास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के नए अवसर पैदा करती है।