फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरेलू सहायिका हत्याकांड: शव तो बाहर आ गया, लेकिन उन 'दो टावरों के बीच' फंसे रह गए कई अनसुलझे सवाल

Fri, 05 Jul 2019 02:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 05 Jul 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
House maid Sonamuni murder case noida Amrapali Silicon city
maid dead body found in noida - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के आम्रपाली सिलिकॉन सिटी की दो बिल्डिंग के बीच से उसी सोसायटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनामुनी की लाश बरामद होने के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गुरुवार दोपहर तक पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मिल गई। रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई है, इस दिल दहला देने वाले सनसनीखेज मामले में ऐसे कई अनसुलझे सवाल हैं जो काफी पेचिदा हैं और सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं।



यहां पढ़ें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुए खुलासों के बारे में

आगे की स्लाइड में इस घटना से जुड़े कुछ सवालों के बारे में पढ़िए, जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगे-

 

House maid Sonamuni murder case noida Amrapali Silicon city
maid dead body found in noida - फोटो : अमर उजाला

घरेलू सहायिका सोनामुनी सिलिकॉन सिटी में टावर सी में रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर जयप्रकाश के घर में उसके परिवार के साथ रहकर काम करती थी। वह 28 जून से लापता थी। इसके बावजूद जयप्रकाश या उसके परिवार के किसी सदस्य ने इसे लेकर थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इसके चार दिन बाद 2 जुलाई को 12वीं मंजिल पर उसका शव शव सड़ी गली हालत में मिला। 

अब इस मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि परिवार के साथ घर में रहकर काम करने वाली सहायिका के 4 दिनों से लापता होने के बावजूद जयप्रकाश या किसी अन्य सदस्य ने गुमशुदगी की शिकायत क्यों नहीं की ?

House maid Sonamuni murder case noida Amrapali Silicon city
maid dead body found in noida - फोटो : अमर उजाला

मृत सहायिका का शव सोसायटी की सी और डी बिल्डिंग के बीच से सड़ी गली अवस्था में लटका था। एक जुलाई की सुबह सी टावर के फ्लैट 1207 में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी जीपी मिश्रा को बदबू आने पर टावर इंचार्ज से इसकी शिकायत की और सुरक्षा अधिकारियों के साथ 17वीं मंजिल पर गए, जहां उन्हें टावरों के बीच में शव के फंसे होने का पता चला।

सोसायटी के सुरक्षा गार्ड चौबीसों घंटे चप्पे-चप्पे पर ध्यान देते रहते हैं। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि पांच दिनों से खुले में लटक रहे शव पर किसी का ध्यान कैसे नहीं गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
House maid Sonamuni murder case noida Amrapali Silicon city
maid dead body found in noida - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को मृतका का भाई राजेश नोएडा पहुंचा। इस कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार देर रात मिल गई, लेकिन राजेश ने भी अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की है।

ऐसे दर्दनाक हादसे के बाद भी मृतक के भाई का पुलिस में शिकायत न करवाना मामले को और उलझा रहा है। 

विज्ञापन
House maid Sonamuni murder case noida Amrapali Silicon city
maid dead body found in noida - फोटो : अमर उजाला

हत्या करने से लेकर शव को फेंकने के इस पूरे घटना क्रम में सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और वहां रहने वाले लोग भी शक के घेरे में आ रहे हैं। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि यदि सोनामुनी की हत्या में सोसायटी का कोई व्यक्ति शामिल था, तो उसके शव को किसी सुरक्षित जगह पर ठिकाने लगाने के बजाय सोसायटी में ही फेंककर अपने पैर पर कुल्हाड़ी क्यों मारी ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed