{"_id":"6a86fecc04a07df33e021780","slug":"admission-to-many-du-colleges-will-be-based-on-class-12-marks-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151459-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू के कई कॉलेजों में बारहवीं के अंकों के आधार पर होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू के कई कॉलेजों में बारहवीं के अंकों के आधार पर होगा दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जिन कार्यक्रम में सीटें पचास फीसदी तक खाली हैं, वहां कॉलेज बारहवीं के अंकों से मेरिट निकालकर दाखिला दे सकते हैं
-कॉलेजों में हिंदी, बंगाली, उर्दू, पर्शियन, संस्कृत, गणित जैसे कई कार्यक्रम में सीटें खाली हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई और कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए अब 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल डीयू प्रशासन ने कॉलेजों को सीटें भरने के लिए बारहवीं के अंकों से सीटें भरने की अनुमति दी है। पहले चार कॉलेजों की ओर से यह विकल्प खोला गया था, अब कई अन्य कॉलेजों ने भी खाली सीटों के लिए प्रवेश विंडो खोल दी है। खास बात यह है कि बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए यह दाखिले का अच्छा अवसर है।
डीयू के जो कॉलेज बारहवीं के अंकों से दाखिला ले रहे हैं, उनमें जाकिर हुसैन इवनिंग, कालिंदी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, पीजीडीएवी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्री गुर तेग बहादुर खालसा कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं। जाकिर हुसैन कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट 25 अगस्त को जारी होगी, फीस का भुगतान 25 से 27 तक किया जा सकता है। कॉलेज की दूसरी मेरिट 27 अगस्त को जारी होगी। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि हर पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म से आवेदन करना है। विवेकानंद कॉलेज में भी 23 तक आवेदन किया जा सकता है और मेरिट 24 अगस्त को जारी होगी। पीजीडीएवी कॉलेज में 22 अगस्त तक आवेदन का मौका है और मेरिट 23 अगस्त को जारी की जाएगी।
कालिंदी कॉलेज में 24 अगस्त तक गूगल फॉर्म से आवेदन किया जा सकता है। जबकि 25 अगस्त को कट ऑफ जारी की जाएगी। इन कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों में करीब 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। खासतौर पर हिंदी, बंगाली, संस्कृत, पर्शियन, उर्दू और बीएससी ऑनर्स गणित, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स जैसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के लिए दाखिले का मौका उपलब्ध है। इन कार्यक्रम की मांग कम होने के कारण इनमें दाखिला लेने से छात्र बच रहे हैं। डीयू दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि कॉलेज स्तर पर 12वीं के अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई है। कॉलेज सीयूईटी स्कोर के माध्यम से भी दाखिला ले सकते हैं। बीते साल डीयू ने सीटों को मॉप अप राउंड के माध्यम से भरा था। इस साल कॉलेजों को कट ऑफ से भरने की अनुमति दे दी गई है। डीयू में इस साल अब तक 71,800 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। डीन के मुताबिक सभी कॉलेजों में सभी श्रेणियों को मिलाकर अभी भी करीब 6 हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अब 23 अगस्त को स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है।