{"_id":"5e2674aa8ebc3e7d69635f47","slug":"gaurav-chandel-murder-case-where-was-car-for-eight-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौरव चंदेल हत्याकांड: आठ दिन तक कहां थी कार, बदमाशों ने लूटा हुआ मोबाइल क्यों फेंका?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव चंदेल हत्याकांड: आठ दिन तक कहां थी कार, बदमाशों ने लूटा हुआ मोबाइल क्यों फेंका?
Tue, 21 Jan 2020 09:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Chandel murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव चंदेल हत्याकांड के बाद से अब तक पुलिस मोबाइल, कार और टियागो कार जरूर बरामद की है। इसके बावजूद पुलिस के हाथा खाली हैं। बताया जाता है कि पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाश खुद मोबाइल और कार छोड़कर भागे हैं।
gaurav chandel murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अब भी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 6 जनवरी को गौरव की हत्या के बाद उन्होंने उसकी कार को कहां छुपाई गई थी। क्योंकि गाजियाबाद के चिराग की कार बदमाशों ने इसी कार से 14 जनवरी को लूटी थी। अगर यह पता लग जाता है कि गौरव की कार को किसने और कहां छुपाया था, तो इससे आरोपियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
gaurav chandel murder case
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम स्थित कंपनी से लौटने के दौरान गौड़ सिटी-1 निवासी गौरव चंदेल की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश उसकी कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav chandel murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद से गौतमबुद्ध नगर पुलिस की विशेष टीमें बदमाशों की सुरागकशी में जुटी हैं। गौरव की कार और उसकी कार से लूटी टियागो गाजियाबाद से बरामद होने के बाद वहां की पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही है लूटी गई कार ग्रेनो वेस्ट और गाजियाबाद में ही कहीं छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन
gaurav chandel murder case
- फोटो : अमर उजाला
मिर्ची गैंग में शामिल हैं गाजियाबाद और ग्रेनो के बदमाश
वारदात के तरीके से ही पुलिस को सबसे अधिक शक मिर्ची गैंग पर है, हालांकि अन्य गैंग पर भी पुलिस नजर रखे हुए हैं। पुलिस यह तय मानकर चल रही है कि वारदात में गाजियाबाद और ग्रेनो के रहने वाले बदमाश जरूर शामिल हैं। जिन्हें यहां की भौगोलिक स्थिति की सही जानकारी है।
वारदात के तरीके से ही पुलिस को सबसे अधिक शक मिर्ची गैंग पर है, हालांकि अन्य गैंग पर भी पुलिस नजर रखे हुए हैं। पुलिस यह तय मानकर चल रही है कि वारदात में गाजियाबाद और ग्रेनो के रहने वाले बदमाश जरूर शामिल हैं। जिन्हें यहां की भौगोलिक स्थिति की सही जानकारी है।