फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के पिता ने कोर्ट से की यह मांग, बोले- हर नई याचिका से तेज हो जाती है धड़कन

Tue, 21 Jan 2020 07:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jan 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Guide lines should be fixed for petitions of nirbhaya convicts
निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया के माता पिता - फोटो : फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को निर्भया के दोषी पवन की नाबालिग होने का दावा करने वाली याचिका खारिज होने पर निर्भया के माता-पिता ने खुशी जाहिर की है। साथ ही निर्भया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि दोषी कितनी याचिकाएं दायर कर सकते हैं, यह तय करने के लिए गाइडलाइन बनाई जाए ताकि उनकी बेटी को एक निर्धारित समय सीमा में न्याय मिल सके।


 

Guide lines should be fixed for petitions of nirbhaya convicts
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पवन की चुनौती को खारिज कर दिया। इस फैसले से उनका परिवार खुश है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि दोषियों को कोई रियायत न दी जाए। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को यह निर्धारित करने के लिए गाइडलाइन बनानी चाहिए, कि दोषी खुद को बचाने के लिए कितनी याचिकाएं दायर कर सकते हैं।

Guide lines should be fixed for petitions of nirbhaya convicts
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि दोषियों की कोई भी याचिका खारिज होने से उन्हें खुशी मिलती है, लेकिन जब भी दोषियों की ओर से कोई भी याचिका दायर की जाती है तो उनकी धड़कने तेज हो जाती हैं। वहीं निर्भया की मां ने कहा कि बार-बार किसी न किसी तरीके से याचिकाएं दायर करके दोषी फांसी की सजा को आगे बढ़ाने की कोशिशें कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guide lines should be fixed for petitions of nirbhaya convicts
निर्भया के दोषी - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि इन दोषियों को एक-एक करके फांसी पर लटकाया जाए, ताकि इन्हें कानून के साथ खेलने का नतीजा पता चल सके। दोषियों की ओर से हर बार नई तरह से याचिका दायर करके उनके इंतजार को और लंबा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे तभी संतुष्टि मिलेगी, जब चारों दोषियों को एक फरवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed