मां-बेटी की हत्या के खुलासे में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। क्रिकेट बैट से कत्ल करने वाले नाबालिग का विराट कोहली कनेक्शन भी सामने आया है।
बैट से मां-बहन की हत्या करने वाले किशोर का क्रिकेटर विराट कोहली से है ये कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसायटी के लोगों ने बातचीत में जानकारी दी है कि जिस क्रिकेट बैट से नाबालिग ने मां का कत्ल किया, वह बैट मां ने ही दो वर्ष पहले उसके जन्मदिन पर उपहार में दिया था। यह भी पता चला है कि आरोपी विराट कोहली का फैन था और उसने अपने हाथ से बैट पर विराट कोहली भी लिख रखा था।
गुत्थी सुलझाने में कारगर रहे ये 6 तथ्य
1- किशोर की बैग लेकर फ्लैट से बाहर जाने की सीसीटीवी फुटेज।
2- बाथरूम में आरोपी के खून से सने कपड़े व आला-ए-कत्ल बरामद होना।
3- घर से मां का मोबाइल ले जाना और दिल्ली की लोकेशन मिलना।
4- परिजन के पुलिस जांच का समर्थन करना और धैर्य रखना।
5- नोटों से भरा बैग व मोबाइल चोरी हो जाना।
6- नाबालिग के अंजान नंबर से पिता को फोन करना। कमेंट और तानों से हो रहा था कुंठित
पुलिस पड़ताल और पूछताछ में यह भी पता चला है कि पढ़ाई में पिछड़े रहने से नाबालिग आरोपी को घर और स्कूल दोनों जगह ताने मिल रहे थे। स्कूल में भी उसे ताने दिए जाते थे और घर में भी यही हाल था। मां व अन्य परिजन कई बार उसकी बहन की बढ़ाई करते हुए उसकी बुराई करते थे। बहन भी उस पर हंसती थी और कमेंट करती थी। इससे वह कुंठित हो गया था।
परिजन ने की ऐसे गेम के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील
नाबालिग आरोपी के पिता के मामा ने मीडिया से आग्रह किया कि हाईस्कूल गैंगस्टर जैसे गेम के खिलाफ मुहिम चलानी चाहिए। जिससे कोई अन्य बच्चा ऐसे गेम को चलाकर इतना हिंसक न हो। वहीं, आरोपी के पिता ने बताया कि उनके पास छात्र ने अंजान नंबर पर दो बार कॉल की थी। संगीन वारदात के बाद वह क्या कार्रवाई चाहते हैं? इस सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।