उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में दहशत का पर्याय बना ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश बलराज भाटी सोमवार को नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। बुलंदशहर निवासी बलराज पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुंदर भाटी का दाहिना हाथ माना जाता था। जानिए क्या है उस कुख्यात को कैसे पुलिस ने उतारा मौत के घाट (सभी फोटो- राजन राय)
2 of 7
balraj bhati
- फोटो : राजन राय
पास की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल बलराज भाटी ने अहाते की छत पर चढ़कर कुछ देर तक फायरिंग की। जब लगा कि वह घिर चुका है तो उसने अहाते के आगे दुकान के सामने लगे प्लास्टि शीट के शेल्टर पर चढ़कर बगल की छत पर जाने का प्रयास किया।
3 of 7
balraj bhati
- फोटो : राजन राय
बगल की छत की रेलिंग ऊंची थी, इस वजह से वह छत पर नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, बलराज जिस तरह अहाते में घुसा, उसे लगा होगा कि वहां गांव के अंदर जाने के लिए गली होगी। इसीलिए वह अहाते के पीछे की तरफ जाने के बाद वापस आकर छत पर चढ़ा।
4 of 7
balraj bhati
- फोटो : राजन राय
हरियाणा और यूपी एसटीएफ ने लगभग चार घंटे के संयुक्त ऑपरेशन ‘राज’ में उसे मार गिराया। हालांकि, उसके दो साथी भीड़ पर फायरिंग कर भाग निकले। भरे बाजार में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में 70-80 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान हरियाणा एसटीएफ के दो जवानों समेत मार्केट में मौजूद चार आम लोग घायल हो गए। घायलों में 13 साल का एक किशोर भी है।
5 of 7
balraj bhati
- फोटो : राजन राय
एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर बलराज की सफेद स्विफ्ट कार का पीछा शुरू किया। भनक लगते ही कार सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस कोशिश में उन्होंने दो बाइकों व एक एस्टीम कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और उसका टायर फट गया।