फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो देश जहां गांधी कभी नहीं गए, लेकिन भारत के बाद सबसे ज्यादा यहीं हैं मूर्तियां

Wed, 02 Oct 2019 06:27 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 02 Oct 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti special America has highest idols of Mahatma Gandhi after India
गांधी जी

देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। पूरे भारत में तो गांधी जयंती को लेकर उल्लास होता ही है, लेकिन उनके जनमदिवस को उतने ही धूमधाम से विदेशों में भी मनाया जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा भी देश है जहां गांधी जी कभी नहीं गए, लेकिन भारत के बाद उनकी सबसे ज्यादा मूर्तियां उसी देश में हैं। आगे पढ़ें वो कौन सा देश है-

Gandhi Jayanti special America has highest idols of Mahatma Gandhi after India
महात्मा गांधी

भारत के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा गांधी जी की प्रतिमाएं और स्मारक हैं। भले ही गांधी जी अमेरिका कभी नहीं आए, लेकिन उनके स्मारक और प्रतिमाएं यहां बड़ी संख्या में लगी हुई हैं। अमेरिका में गांधी जी की प्रतिमाओं और स्मारकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। उपलब्ध स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, गांधी जी की दो दर्जन से ज्यादा से प्रतिमाएं यहां हैं। इतना ही नहीं, यहां एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और संगठन भी गांधी जी से जुड़े हुए हैं। 

Gandhi Jayanti special America has highest idols of Mahatma Gandhi after India
महात्मा गांधी

अटलांटा के ‘द गांधी फाउंडेशन ऑफ यूएसए’ के अध्यक्ष सुभाष राजदान के मुताबिक, भारत से बाहर अमेरिका में सबसे ज्यादा गांधी जी के स्मारक और प्रतिमाएं हैं। गांधी जी से संबंधित पहला स्मारक वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड के बेथिस्डा में गांधी मेमोरियल सेंटर बना था। 2 अक्टूबर, 1986 को न्यूयॉर्क सिटी के लोकप्रिय यूनियन स्क्वॉयर पार्क में पहली बार गांधी जी की प्रतिमा लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti special America has highest idols of Mahatma Gandhi after India
महात्मा गांधी

प्रतिमाओं के अलावा अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग गांधी जी के विचारों को मानते हैं। इनमें अश्वेत अधिकारों के लिए काम करने वाले मार्टिन लूथर जूनियर किंग से लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और कई अन्य नेता शामिल हैं। आगे पढ़ें किन जगहों पर हैं बापू की प्रतिमाएं

विज्ञापन
Gandhi Jayanti special America has highest idols of Mahatma Gandhi after India
गांधी जी

राजधानी वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के सामने गांधी जी की प्रतिमा है। इसका अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 16 सितंबर, 2000 में किया था। इसके अलावा मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल सिटी पार्क, कैलिफोर्निया स्थित फ्रेस्नो स्टेट यूनिवर्सिटी में गांधी जी की प्रतिमाएं लगी हैं। गांधी की सात फुट लंबी कांसे की प्रतिमा डेवी फ्लोरिडा में है, जिसका पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2012 में अनावरण किया था। 2017 में इलिनॉयस में गांधी  जी की एक आदमकद प्रतिमा लायंस इंटरनेशनल के मुख्यालय में लगाई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed