फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे भारत एक्सप्रेसः सुपरफास्ट ट्रेन से 4 घंटे पहले पहुंचेगी वैष्णो देवी, समय से किराए तक सबकुछ

Tue, 01 Oct 2019 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
vande bharat express from delhi to katra time schedule and everything you need to know
vande bharat - फोटो : अमर उजाला

इस नवरात्र पर रेलवे यात्रियों को दो नई ट्रेन का तोहफा देने वाला है। यदि आप नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे तो यहां के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इसी तरह दूसरी सबसे सुविधायुक्त ट्रेन तेजस भी नई दिल्ली-लखनऊ (22439) के बीच चलने को तैयार है। दोनों ट्रेन 5 अक्तूबर से चलने लगेगी।

vande bharat express from delhi to katra time schedule and everything you need to know
vande bharat - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली-कटरा के बीच 5 अक्तूबर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन से दिल्ली-कटरा के बीच की दूरी 8 घंटे में तय हो सकेगी। यानी, 4 घंटे की बचत होगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी में भी रुकेगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कुर्सीयान वाली बोगियां हैं। बैठने के लिए 1128 सीट हैं। इसमें सामान्य कुर्सीयान वाली 14 बोगियां हैं।

vande bharat express from delhi to katra time schedule and everything you need to know
vande bharat - फोटो : अमर उजाला

2 एक्जिक्यूटिव कुर्सीयान में 104 सीट हैं। दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन से ज्यादा आरामदायक होगी। इस ट्रेन में सुविधायुक्त सीट के साथ पेंट्री की भी व्यवस्था है। इसकी बुकिंग के लिए वेबसाइट पर तो प्रदर्शित कर दिया गया है, लेकिन बुकिंग फिलहाल शुरू नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vande bharat express from delhi to katra time schedule and everything you need to know
vande bharat - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लोगों को लखनऊ के लिए भी सबसे आधुनिक तेजस (82502/82501) ट्रेन 5 अक्तूबर से ही मिलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलेगी। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। नई दिल्ली-लखनऊ के बीच यह ट्रेन सवा 6 घंटे में दूरी तय करेगी। बेहतर कैटरिंग के साथ आरामदायक सीटें हैं। आईआरसीटीसी यात्रियों को बेहतर अनुभव कराने के लिए कई तरह की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
vande bharat express from delhi to katra time schedule and everything you need to know
vande bharat - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे से दोनों ट्रेन को लैस किया गया है और मनोरंजन की भी बेहतर व्यवस्था है। दोनों ट्रेन राजधानी से भी तेज गति से चलेंगी। ट्रेन में विमान की तरह व्यक्तिगत एलसीडीएंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन बोर्ड वाई-फाई सेवा, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं होंगी। हालांकि, इन दोनों ट्रेनों से यात्रा करने के लिए यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ेगा। तेजस में किराया जहां ज्यादा है, वहीं वंदे भारत का टिकट शताब्दी से अधिक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed