उस दिन सुप्रीम कोर्ट में मेरी पहली मुलाकात केसी पटेल से हुई। उस वक्त मैं नहीं जानती थी कि वो कौन हैं लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही अपना परिचय दिया कि वो गुजरात से भाजपा के सांसद हैं। उन्होंने बताया कि वो कुछ केसों के सिलसिले में मुझसे बात करना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में हुई इस पहली मुलाकात से शुरु हुई वो कहानी जिसने सांसद और महिला वकील के संबंधों को लेकर पूरे देश को चौंका दिया है।
महिला वकील ने एएनआई से बातचीत करते हुए सांसद के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि सांसद केसी पटेल ने उसे अपना विसिटिंग कार्ड दिया और अगले दिन उसे अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया। उनके पास मेरा फोन आया। उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया और जब मैं वहां पहुंची तो उन्होंने मेरा रेप कर दिया।
पटेल के 5 करोड़ रुपए मांगने के दावों को झुठलाते हुए महिला वकील ने बताया कि मैंने उनसे कभी किसी चीज की मांग नहीं की। वो जानबूझकर अपनी गलतियां छिपाने के लिए मुझपर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें कोई नशा नहीं दिया गया था। अगर वो नशे में भी थे तो वो रेप कैसे कर सकते हैं।
महिला ने बताया, के.सी. पटेल डिनर करने के बहाने उसके गाजियाबाद स्थित घर पर भी आए थे। वहां भी उन्होंने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 28 मार्च को महिला ने अपने बचाव में सांसद का सेक्स वीडियो बनाया था। उसके बाद महिला ने सांसद से कहा, 'तुमने मेरा बहुत शोषण कर लिया, अब मैं पुलिस में तुम्हारी शिकायत करूंगी।'
5 of 10
हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिला और भाजपा सांसद केसी पटेल
- फोटो : ani
सांसद के आरोपों पर महिला ने कहा कि उसका कोई गैंग नहीं है और न ही उसने सांसद को पैसों के लिए कोई फोन किया है। महिला ने कहा कि वह बीजेपी से नहीं जुड़ी हुई है, इसके बावजूद पटेल ने उसे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करवाने की बात कही थी।