गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाकर कथित तौर पर सात करोड़ रुपये मांगने वाली गिरफ्तार महिला मीनू को रविवार को दिल्ली की अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस जांच में इस शातिर हसीना के बारे में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है जिसे सुनकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि यह महिला कितनी पहुंची हुई है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
2 of 8
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
मीनू ने पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा किया है। महिला के गिरोह की दूसरी युवती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देवबंद के एक धर्मगुरु के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा रखा है। धर्मगुरु के खिलाफ इसी वर्ष देवबंद में मामला दर्ज कराया गया है। दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस से संपर्क साधकर एफआईआर मंगवा रही है। इस मामले में यूपी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
3 of 8
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा पुलिस के अलावा बृहस्पतिवार को राजस्थान और उत्तराखंड पुलिस को भी वायरलेस पर मैसेज दिया है कि आरोपी महिला व उसके गिरोह ने उनके राज्य में दुष्कर्म आदि की कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं करा रखी है। इस गिरोह में मीनू समेत कुल तीन युवतियां शामिल हैं। इनमें से एक युवती झज्जर, हरियाणा की रहने वाली है।
4 of 8
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में मीनू ने खुलासा किया है कि उसका एक गिरोह है, जिसका सरगना उसके गांव के पास रहने वाला मित्रपाल है। मित्रपाल के निर्देश पर ही युवतियां काम करती थीं। मित्रपाल के खिलाफ यूपी में कई मामले दर्ज हैं।
5 of 8
honey trap
- फोटो : अमर उजाला
मीनू के गांव के पास में रहने वाला अजयपाल भी गिरोह का सदस्य है। दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को मित्रपाल और अजयपाल के घर दबिश दी थी। ये दोनों फरार हैं। मीनू की कॉल डिटेल में यह बात सामने आई है कि वह अजयपाल से सबसे ज्यादा बात करती थी।