फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइक्स के नाम पर 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले अनुभव के पिता गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Apr 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
fraud online company ablaze owner anubhav mittal's father arrest in 3700 crore online fraud
anubhav mittal father arrest - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेट पर लिंक लाइक कराने के नाम पर सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अनुभव मित्तल के पिता सुनील मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

fraud online company ablaze owner anubhav mittal's father arrest in 3700 crore online fraud
anubhav mittal father arrest - फोटो : अमर उजाला

वह अनुभव की नोएडा सेक्टर-63 स्थित कंपनी एबलेज इन्फो सॉल्यूशन में पूर्व निदेशक था। इसी कंपनी के वेब पोर्टल सोशल ट्रेड डॉट बिज पर लिंक लाइक कराने के नाम पर लोगों से ठगी की गई थी। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एबलेज की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुनील को शुक्रवार शाम 6:30 बजे नवयुग मार्केट, थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद स्थित उड़प्पी रेस्तरां के सामने गिरफ्तार किया है। उस वक्त वह फोर्ड एंडेवर कार में सवार था। पुलिस ने जांच के लिए कार भी जब्त कर ली है। मूल रूप से पिलखुवा (हापुड़) के रहने वाला सुनील वहीं मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स केनाम से दुकान भी चलाता है।

fraud online company ablaze owner anubhav mittal's father arrest in 3700 crore online fraud
anubhav mittal father arrest - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में सुनील ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक संस्थान से पढ़ाई करने के दौरान उनके बेटे ने 7 सितंबर 2010 को एबलेज कंपनी का रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी), नई दिल्ली में पंजीकरण करा लिया था। रजिस्ट्रेशन के वक्त से ही सुनील बेटे अनुभव के साथ कंपनी में निदेशक था। शादी के बाद अनुभव ने पत्नी आयुषी अग्रवाल को पिता की जगह कंपनी का निदेशक बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
fraud online company ablaze owner anubhav mittal's father arrest in 3700 crore online fraud
anubhav mittal - फोटो : राजन राय

652 करोड़ रुपये का पता लगा चुकी है एसआईटी
एबलेज मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक 652 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है। एक फरवरी को अनुभव की गिरफ्तारी के वक्त एसटीएफ ने उसके बैंक खातों में जमा 544 करोड़ रुपये और लगभग 12 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी थी। अब ये आंकड़ा 652 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इसमें से दो करोड़ रुपये कंपनी से सबसे पहले जुड़ने वाले निवेशकों के हैं, जिन्हें कंपनी से मोटी रकम मिली है। एसआईटी को इन निवेशकों की कई शहरों में करोड़ों रुपये की संपत्तियों की भी जानकारी मिली है, जिसे जब्त किया जाएगा। एसटीएफ के अनुसार कंपनी के चेन सिस्टम में पहली लाइन के निवेशकों की जांच शुरू कर दी गई है। इनके खातों से मोटी रकम के साथ करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी की भी जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन
fraud online company ablaze owner anubhav mittal's father arrest in 3700 crore online fraud
anubhav mittal - फोटो : राजन राय

अनुभव की पत्नी की गिरफ्तारी के प्रयास
एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि अनुभव की पत्नी आयुषी अग्रवाल की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। अनुभव की गिरफ्तारी के बाद से ही वह फरार चल रही है। कंपनी में निदेशक होने के नाते आयुषी भी  फर्जीवाड़े के मामले में आरोप है। पूछताछ में सुनील मित्तल ने बताया कि 13 जनवरी 2017 को एबलेज कंपनी के यस बैंक के खाते से उनकी मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पांच करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed