फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज समेत चार लोगों ने पीड़िता से किया था रेप, पिलाया था पेशाब

Thu, 14 Jun 2018 09:35 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Four people, including Dati  Maharaj raped the victim.
dati maharaj

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दाती महाराज समेत चार लोगों ने दुष्कर्म किया। उसे पेशाब भी पिलाया गया। पीड़ित युवती स्नेहा (32, बदला हुआ नाम) ने ये खुलासा मंगलवार को साकेत कोर्ट में ड्यूटी एमएम के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत हुए बयान में किया है। मेडिकल करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि पीड़ित युवती डिप्रेशन का शिकार हो गई है।  


 

Four people, including Dati  Maharaj raped the victim.
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्नेहा ने 164 के बयन में कहा है कि नौ जनवरी, 2016 संस्थान की नीतू उसे चरण सेवा के लिए दाती महाराज के पास ले गई। इसके बाद दाती महाराज, अशोक, अर्जुन व नीमा जोशी ने उसके साथ अलग-अलग दुष्कर्म किया।
 

Four people, including Dati  Maharaj raped the victim.
dati mahraj - फोटो : self
स्नेहा ने कहा है कि उसे 26-28 मार्च 2016 को उसे पाली, राजस्थान आश्रम ले जाया गया। यहां पर दाती महाराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें अनिल श्रृद्घा ने दाती महराज की सहायता की। स्नेहा ने बताया कि वह वर्ष 2008 में आश्रम में आई और उसे रात्रि सेवा व चरण सेवा के लिए चुना गया। उस समय वह बीसीए (द्वितीय वर्ष) कर रही थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people, including Dati  Maharaj raped the victim.
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
तभी से दाती महराज ने उसका ब्रेन वॉस करना शुरू कर दिया। वह उसके एमसीए करने तक काम करते रहे। उसे नौ जनवरी, 2016 को दिल्ली आश्रम बुलाया गया और यहां पर दाती महाराज, अशोक, अर्जुन व नीमा जोशी ने दुष्कर्म किया। सभी ने उसके साथ अलग-अलग दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी गई कि दाती महाराज पावरफुल आदमी है। अगर किसी को कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा।

 
विज्ञापन
Four people, including Dati  Maharaj raped the victim.
dati maharaj
स्नेहा की सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच हुई है। मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि स्नेहा डिप्रेशन में चली गई है। अपराध शाखा केअधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जऱएगी कि रात्रि सेवा व चरण सेवा क्या है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed