फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के पांच महीनेः कोरोना काल में बदल गया गाजियाबाद, तस्वीरों में देखें सूनीं सड़कें, खाली मंदिर और बाजार

Mon, 24 Aug 2020 10:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Five months of coronavirus lockdown ghaziabad change in these months see in photos
गाजियाबाद में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आज भारत में कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन को पांच महीने पूरे हो रहे हैं। इस देशव्यापी लॉकडाउन का देश की जनता, अर्थव्यवस्था, रोजगार, बाजार आदि सभी क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ा है। भले ही अब देश में क्रमवार अनलॉक किया जा रहा हो लेकिन बाजारों से लेकर मंदिरों, चौराहों से लेकर पार्कों तक की स्थिति अब भी वैसी नहीं हुई है जो पांच महीने पहले थी। अपनी इस फोटो स्टोरी के माध्यम से हमने ऐसा ही तुलनात्मक अध्ययन करने की कोशिश की है जो आपको दिखाएगा कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद जैसे मेट्रो शहर का पहले कैसा हाल था और अब कैसा हाल है...
Five months of coronavirus lockdown ghaziabad change in these months see in photos
lockdown ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
यह गाजियाबाद का जवाहर गेट है, जहां सुबह से ही आने-जाने वालों की भीड़ लग जाती थी। पांच महीने पहले तक गाजियाबाद का यह इलाका भीड़ से पटा रहता था लेकिन कोरोना काल में यह इलाका ऊपर बाईं तस्वीर में दिख रहे वीराने सा सूनसान रहता है।
Five months of coronavirus lockdown ghaziabad change in these months see in photos
lockdown ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के पार्कों में जहां सुबह-शाम सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर सैर, व्यायाम आदि करते थे और फुर्सत के कुछ पल यहां बिताते थे अब वही पार्क बंद रहते हैं। इस डर से कि कोरोना संक्रमण ज्यादा न फैल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five months of coronavirus lockdown ghaziabad change in these months see in photos
lockdown ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

ऊपर आप दो तस्वीरें देख रहे हैं, एक वीरान पड़े बाजार का है और एक गुलजार दुकान का है। पहली तस्वीर कोरोना काल की है, यह गाजियाबाद का व्यस्ततम रहने वाला बाजार है लेकिन अब अधिकतर समय यहां की दुकानें या तो बंद रहती हैं या फिर ग्राहक नहीं पहुंचते।

विज्ञापन
Five months of coronavirus lockdown ghaziabad change in these months see in photos
lockdown ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
दुधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता हमेशा लगा रहता था और कोरोना काल में मंदिर आम लोगों के लिए बंद होने की वजह से यहां सन्नाटा रहता हैै। भक्त यहां से गुजरते हैं तो बाहर से ही मत्था टेक लेते हैं लेकिन अंदर जा नहीं सकते इसलिए बाहर से ही लौट जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed