फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   54 percent of households have someone suffering from fever or symptoms of a viral infection In Delhi

फ्लू पसार रहा पैर: 54 फीसदी घरों में किसी न किसी को बुखार या वायरल के लक्षण, सर्वे में 32,643 लोगों ने बताया

Mon, 24 Aug 2026 09:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 24 Aug 2026 09:53 PM IST
सार

एक सर्वेक्षण में दिल्ली-एनसीआर में वायरल बुखार के मामले बढ़े हैं। 54 फीसदी घरों में एक व्यक्ति पीड़ित है, वहीं 23 फीसदी में चार या अधिक सदस्य बीमार हैं।

विज्ञापन
54 percent of households have someone suffering from fever or symptoms of a viral infection In Delhi
बुखार का कहर - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

इन दिनों बुखार और वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में किए गए सर्वे में 54 फीसदी घरों में कम से कम एक व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या शरीर में दर्द जैसे फ्लू और वायरल फीवर से पीड़ित हैं। वहीं, 23 फीसदी घरों में चार या उससे अधिक लोग एक साथ इन लक्षणों से परेशान हैं। लोकलसर्किल्स की ओर से किए गए इस सर्वे में दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों से 32 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। सर्वे में 32,643 लोगों ने बताया कि उनके घर में इस समय कितने लोग फ्लू या वायरल बुखार जैसे लक्षणों से परेशान हैं।

विज्ञापन

सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके घर में किसी को भी ऐसे लक्षण नहीं हैं। वहीं, 15 फीसदी घरों में एक व्यक्ति, 16 फीसदी में दो से तीन लोग और 23 फीसदी घरों में चार या उससे अधिक लोग ऐसे लक्षणों से पीड़ित हैं। यानी कुल 39 फीसदी घरों में दो या उससे अधिक सदस्य एक ही समय में बीमार हैं। सर्वे के मुताबिक, एच1एन1, कोविड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और सामान्य वायरल बुखार के कई लक्षण एक जैसे होते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना और कमजोरी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed