फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotel staffer attacked after food was found unsatisfactory

खाना ना पसंद आने पर किया हमला: होटल के भोजन में नहीं था स्वाद, मार दिया कर्मचारी को चाकू, दो किशोर पकड़े

Mon, 24 Aug 2026 10:27 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 24 Aug 2026 10:27 PM IST
सार

वेलकम इलाके में खाना बेस्वाद बताने पर दो नाबालिगों ने होटलकर्मी एहसान को चाकू मार दिया। पुलिस ने 14 और 15 साल के दोनों आरोपियों को दबोचकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।

विज्ञापन
Hotel staffer attacked after food was found unsatisfactory
होटल कर्मी को मारी चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में होटल पर खाना खाने के दौरान दो लड़कों ने खाने में स्वाद न होने की बात कहकर होटलकर्मी को चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित एहसान (25) को गंभीर हालत में नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों को दबोचा है। दोनों ही लड़के 14 और 15 साल के हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि खाना पसंद न आने पर इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 21 अगस्त की रात 9.07 बजे वेलकम थाना पुलिस को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू लगने के बाद अस्पताल में लाया गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पड़ोसियों ने एहसान को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पुलिस को होटल का मालिक सिराज मिला। उसने बताया कि दो लड़के खाना खाने उनके होटल पर आए थे। खाना स्वादिष्ट न होने की बात कर आरोपी होटल के कर्मचारी एहसान से झगड़ा करने लगे। इस बीच एक लड़के ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा लोकल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed