फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भजनपुराः घर में एक साथ पांच हत्या, पड़ोसियों को कानों-कान खबर नहीं, दहशत में दिखे लोग

Wed, 12 Feb 2020 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
five members of family found dead in bhajanpura People seen in panic
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भजनपुरा के मकान में एक साथ पांच लोगों की हत्या हो गई, लेकिन किसी भी पड़ोसी या बिल्डिंग में रहने वाले शख्स को कानों-कान खबर नहीं हुई। पड़ोसियों को पिछले कई दिनों से हल्की-हल्की दुर्गंध तो आ रही थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 


 

five members of family found dead in bhajanpura People seen in panic
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को जब दुर्गंध तेज हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घर में पांच लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई सी-ब्लॉक के उस मकान की ओर भागा, जहां वारदात हुई थी। 

five members of family found dead in bhajanpura People seen in panic
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हालात को देखते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ा। शाम तक जांच होती रही। इस दौरान पुलिस ने गली को बंद रखा। पड़ोसियों का कहना है कि शंभूनाथ का पूरा परिवार बहुत अच्छा था। बच्चे भी बहुत सीधे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
five members of family found dead in bhajanpura People seen in panic
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

एक पड़ोसी किशोर कुमार ने बताया कि जिस मकान में शंभूनाथ रहते थे वह मकान गाजियाबाद निवासी देवेश नागर नामक शख्स का है। एल आकार की बिल्डिंग में शंभूनाथ के अलावा पांच से छह किराएदार हैं। रामफल नामक शख्स ने बताया कि शंभूनाथ रोजाना ही घर से सुबह के समय ई-रिक्शा लेकर निकलता था। 

विज्ञापन
five members of family found dead in bhajanpura People seen in panic
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

दोपहर को कुछ समय के लिए वह आता फिर निकलने के बाद देर रात को ही घर लौटता था। कड़ी मेहनत कर वह हर हाल में अपने बच्चों को पढ़ाना चाहता था। अक्सर पड़ोसियों को ई-रिक्शा में शंभू बाहर तक छोड़ आता था। शिवम के दोस्त कपिल ने बताया कि शिवम पढने में बहुत होशियार था। बड़ा होकर वह परिवार के लिए कुछ करना चाहता था। पूरे परिवार की मौत से पूरे भजनपुरा इलाके में दहशत का माहौल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed