{"_id":"6af9d7c6806b83254203e95d","slug":"aiims-to-get-a-modern-robotic-navigation-system-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163435-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में आएगा आधुनिक रोबोटिक नेविगेशन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में आएगा आधुनिक रोबोटिक नेविगेशन सिस्टम
विज्ञापन
सीटी स्कैन आधारित चिकित्सा प्रक्रियाओं में मिलेगी तकनीकी मदद, ट्यूमर नष्ट करने के लिए विशेष उपकरण भी होगा उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। संस्थान के रेडियोलॉजी विभाग में उन्नत रोबोटिक नेविगेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अस्पताल प्रशासन ने निविदा जारी की है।
इस अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सीटी स्कैन की मदद से की जाने वाली विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं में होगा। सिस्टम के साथ ट्यूमर को नष्ट करने के लिए एक विशेष उपकरण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ट्यूमर संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और सटीक तरीके से करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत एम्स में इस सिस्टम की एक यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके संचालन के लिए संस्थान के पांच कर्मचारियों को 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नई तकनीक का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर सकें।