दिवाली व धनतेरस से पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सिरहौल स्थित दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा व आस-पास के इलाके में जाम के कारण लोगों खासी समस्या का सामना करना पड़ा। घंटों तक हाईवे पर जाम में फंसे रहने के कारण वाहन चालक हलकान रहे।
2 of 5
Delhi-Gurugram expressway
- फोटो : ANI
जाम की स्थिति तो सुबह से ही बन रही थी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। जाम के हालात यह थे कि गुरुग्राम की तरफ इफ्को चौक से सिरहौल व दिल्ली की तरफ से महिपालपुर से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे।
3 of 5
Delhi-Gurugram expressway
- फोटो : ANI
हर साल की तरह इस बार भी दिवाली से पहले शहर की लगभग सभी सड़कों पर वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बन रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब पांच-छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिनको समय रहते जाम की जानकारी मिल गई, उन्होंने अपने गंतव्य के लिए वैकल्पिक रास्तों को चुना। वहीं, जिन्हें जाम के बारे में जानकारी नहीं थी वह हाईवे पर चढ़ते ही जाम में फंस गए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
4 of 5
Delhi-Gurugram expressway
- फोटो : फाइल फोटो
एकलव्य चौक पर भी जाम
दिवाली से पहले पिछले वर्षों में भी गुरुग्राम में भीषण जाम की स्थिति बनती रही है। सिरहौल स्थित दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा के साथ ही खेड़कीदौला टोल से लेकर एकलव्य चौक तक भी वाहन चालक जाम में जूझते रहे। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में भी हालात कुछ खास बेहतर नहीं रहे। सिविल लाइन, सेक्टर-4,7, न्यू रेलवे रोड, झाड़सा रोड, बसई रोड, सेक्टर-39 रोड समेत अन्य इलाकों में भी जाम के हालात बने।
5 of 5
Delhi-Gurugram expressway
- फोटो : ANI
सदर बाजार व शीतला माता रोड की भी हालत खराब
सदर बाजार में तो स्थिति यह रही कि लोगों को बाजार में प्रवेश करने व निकलने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार से पहले शीतला शीतला माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके चलते इस इलाके में भी जाम के हालात बने। वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस ने भी दिवाली पर हर साल लगने वाले जाम से कोई सबक नहीं लिया है।