भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने आज दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। जेटली के निधन के बाद एम्स से पहली तस्वीरें सामने आ रही हैं, देखें तस्वीरें....
2 of 6
अरुण जेटली
- फोटो : अमर उजाला
उनके निधन के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स पहुंच गए हैं। जेटली के पार्थिव शरीर को जल्द ही एम्स से उनके घर ले जाया जाएगा। कल यानी 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 2 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
3 of 6
arun jaitley
- फोटो : पीटीआई
वहीं जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपना हैदराबाद दौरा खत्म कर दिया है। पूर्व वित्त मंत्री का निधन ऐसे समय पर हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार से बात की और उन्होंने उनसे अपना विदेश दौरा खत्म न करने की अपील की है।
डॉक्टर ने बताया कि जेटली की तबियत अचानक रात को बिगड़ गई थी। देर रात उनके पेट में संक्रमण फैल गया था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उनकी रिकवरी करने में नाकामयाब रहे। सुबह कई टेस्ट करने और हैवी डोज देने के बावजूद भी उनका शरीर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था।
5 of 6
arun jaitley
- फोटो : अमर उजाला
66 साल के जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।